Ro no D15139/23

मेरा युवा भारत जशपुर द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन, 20 जुलाई तक करें पंजीयन

जशपुरनगर 16 जुलाई 2026/ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत (MY Bharat) जशपुर द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान 2026 के तहत जिले के युवाओं के लिए विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिताओं में नृत्य, रील मेकिंग एवं लघु फिल्म, वाद-विवाद, नारा लेखन, चित्रकला, संगीत, नुक्कड़ नाटक तथा स्लैम पोएट्री शामिल हैं।
इच्छुक युवा 20 जुलाई 2026 तक मेरा युवा भारत पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन 22 से 27 जुलाई 2026 के मध्य किया जाएगा। प्रतियोगिताओं की तिथि, समय एवं स्थान की सूचना प्रतिभागियों को पृथक से प्रदान की जाएगी।
जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा तथा राज्य स्तर के विजेता राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ एवं जशपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
मेरा युवा भारत जशपुर द्वारा जिले के सभी युवाओं से इन प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया गया है। यह प्रतियोगिताएँ युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ नशा मुक्त भारत के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम हैं। अधिक जानकारी एवं पंजीयन हेतु मेरा युवा भारत पोर्टल अथवा मेरा युवा भारत जशपुर के आधिकारिक सोशल मीडिया माध्यमों का अवलोकन किया जा सकता है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मां काली और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

    *मुख्यमंत्री श्री साय ने रायपुर के कालीबाड़ी मंदिर एवं दुर्गा पूजा पंडाल में टेका माथा, प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद*   *मां दुर्गा शक्ति, साहस और सकारात्मक ऊर्जा…

    Read more

    पीएम आशा योजना से किसान भूपेश साहू को मिला चना का बेहतर मूल्य

    *सेवा की कहानी*   *- 5850 रूपए प्रति क्विंटल की दर से चना बेचकर मिला लाभकारी मूल्य*   *- योजना से प्रोत्साहित होकर चना की खेती का रकबा बढ़ाने की…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम