Ro no D15139/23

जशपुर की सभी 44 सहकारी समितियां बनेंगी कॉमन सर्विस सेंटर, ग्रामीणों को गांव में ही मिलेंगी 20 से अधिक डिजिटल सेवाएं

जशपुरनगर 17 जुलाई 2026/ ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं का विस्तार और वित्तीय समावेशन को गति देने के उद्देश्य से जशपुर जिले की सभी 44 सहकारी समितियों को कॉमन सर्विस सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा।
कलेक्टर श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन में आज 16 जुलाई 2026 को जिला पंचायत जशपुर के सभागार में एक विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस कार्यशाला में रायपुर से पधारे कॉमन सर्विस सेंटर के राज्य परियोजना प्रबंधक श्री सुरेन्द्र कुमार दास ने उपस्थित सहकारिता विभाग के अधिकारियों, समिति प्रबंधकों, कम्प्यूटर ऑपरेटरों एवं कर्मचारियों को सीएससी के संचालन, डिजिटल सेवाओं के विस्तार एवं लैम्प्स के माध्यम से विभिन्न सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया।
प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से ग्रामीण नागरिकों को आधार आधारित सेवाएं, बिजली और पानी के बिलों का भुगतान, मोबाइल एवं डीटीएच रिचार्ज, बैंकिंग एवं बीमा सेवाएं, डिजिटल भुगतान, किसान हितग्राही सेवाएं तथा ई-गवर्नेंस जैसी अनेक सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा सकेंगी।
बैठक में जानकारी दी गई कि पैक्स पुनर्गठन 2025 के पश्चात जशपुर जिले में कुल 20 नवीन सहकारी समितियों का गठन किया गया है। शासन की प्राथमिकता है कि इन समितियों को बहुउद्देशीय सेवा केंद्र के रूप में विकसित किया जाए। इससे समितियों की कार्यक्षमता बढ़ेगी, अतिरिक्त आय के स्रोत विकसित होंगे तथा ग्रामीण जनता को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी।

  • Related Posts

    अंतागढ़ के 122 जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने थामा भाजपा का दामन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिलाई सदस्यता, कहा : संगठन को जमीनी स्तर पर नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी

      रायपुर। छत्तीसगढ़ के अन्तागढ़ विधानसभा क्षेत्र के 122 जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति और विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण…

    Read more

    प्रभारी मंत्री गजेन्द्र यादव ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारी के संंबंध में ली बैठक

    राजनांदगांव 10 सितम्बर 2026। स्कूल शिक्षा एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने आज न्यू सर्किट हाऊस राजनांदगांव में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाली…

    Read more

    NATIONAL

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ