Ro no D15139/23

ई-ऑफिस से लेकर राजस्व प्रकरणों तक आयुक्त ने परखी प्रशासनिक व्यवस्था फाइलों के त्वरित निराकरण और डिजिटल सेवाओं में गति लाने के दिए निर्देश, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

 
सरगुजा संभागायुक्त   नरेंद्र दुग्गा ने कलेक्टोरेट का किया निरीक्षण

जशपुरनगर 17 जुलाई 2026/ सरगुजा संभाग के आयुक्त श्री नरेंद्र दुग्गा ने आज कलेक्टोरेट कार्यालय जशपुर की विभिन्न शाखाओं का औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक कार्यप्रणाली का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ई-ऑफिस के प्रभावी संचालन, राजस्व एवं राहत प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण तथा आम नागरिकों को डिजिटल सेवाएं निर्धारित समय-सीमा में उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री रोहित व्यास, अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू, उप आयुक्त श्रीमती शारदा अग्रवाल सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
ई-ऑफिस से ही हो सभी फाइलों का संचालन –
निरीक्षण की शुरुआत आयुक्त श्री दुग्गा ने कलेक्ट्रेट की अधीक्षक शाखा से की। यहां उन्होंने ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से संचालित होने वाली फाइलों की प्रक्रिया का अवलोकन किया तथा अधिकारियों से इसकी कार्यप्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी शासकीय फाइलों का संचालन एवं मूवमेंट ई-ऑफिस के माध्यम से ही सुनिश्चित किया जाए, ताकि कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्धता बनी रहे। उन्होंने कहा कि डिजिटल प्रणाली से फाइलों की अनावश्यक देरी समाप्त होगी तथा प्रत्येक स्तर पर कार्यों की प्रभावी निगरानी संभव हो सकेगी।
आपदा राहत प्रकरणों का समय-सीमा में करें निराकरण –
इसके बाद आयुक्त श्री दुग्गा ने अपर कलेक्टर न्यायालय कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी) 6-4 के अंतर्गत आपदा राहत से संबंधित प्रकरणों की विस्तृत जानकारी ली तथा लंबित नस्तियों का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान फाइलों के धीमे मूवमेंट एवं प्रकरणों के निराकरण में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर उन्होंने संबंधित रीडर पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि राहत संबंधी प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र हितग्राहियों को समय पर सहायता उपलब्ध हो सके। आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान विभिन्न राजस्व प्रकरणों की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा प्रत्येक प्रकरण की नियमित समीक्षा करते हुए अनावश्यक विलंब समाप्त किया जाए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों से जुड़े मामलों का त्वरित निराकरण ही सुशासन की पहचान है।
सेवा सेतु केंद्र में परखी डिजिटल सेवाओं की व्यवस्था –
आयुक्त श्री दुग्गा ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सेवा सेतु केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां उपलब्ध ऑनलाइन सेवाओं, आवेदन प्रक्रिया एवं नागरिकों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि सेवा सेतु के माध्यम से उपलब्ध सभी डिजिटल सेवाएं निर्धारित समय-सीमा में आम नागरिकों को उपलब्ध कराई जाएं तथा किसी भी आवेदन को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। उन्होंने कहा कि सेवा सेतु शासन और जनता के बीच विश्वास का मजबूत माध्यम है तथा इसके माध्यम से नागरिकों को सरल, पारदर्शी और त्वरित सेवाएं मिलनी चाहिए।
राहत एवं शिकायत शाखा में भी लिया कार्यों का जायजा –
निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने राहत एवं शिकायत शाखा का निरीक्षण कर प्राप्त शिकायतों एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों एवं राहत संबंधी सभी मामलों का संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ शीघ्र निराकरण किया जाए, ताकि आम नागरिकों को समय पर न्याय एवं राहत मिल सके। आयुक्त ने कहा कि शासन की प्राथमिकता नागरिकों को त्वरित, पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन उपलब्ध कराना है। इसके लिए सभी अधिकारी-कर्मचारी समय-सीमा का पालन करते हुए पूरी जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें।

  • Related Posts

    अंतागढ़ के 122 जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने थामा भाजपा का दामन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिलाई सदस्यता, कहा : संगठन को जमीनी स्तर पर नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी

      रायपुर। छत्तीसगढ़ के अन्तागढ़ विधानसभा क्षेत्र के 122 जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति और विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण…

    Read more

    प्रभारी मंत्री गजेन्द्र यादव ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारी के संंबंध में ली बैठक

    राजनांदगांव 10 सितम्बर 2026। स्कूल शिक्षा एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने आज न्यू सर्किट हाऊस राजनांदगांव में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाली…

    Read more

    NATIONAL

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ