Ro no D15139/23

ग्राम पंचायतों में 20 जुलाई को विशेष ग्राम सभा

*विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) के प्रभावी क्रियान्वयन पर होगी चर्चा*

रायपुर. 19 जुलाई 2026. कांकेर जिले की सभी ग्राम पंचायतों में आगामी 20 जुलाई को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। यह ग्राम सभा “विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)” (VB-G RAM-G) के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से आयोजित की जाएगी।

विशेष ग्राम सभा में विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) के तहत अनुमेय विकास कार्यों की स्वीकृति तथा ग्राम पंचायतों की आवश्यकताओं के अनुरूप प्राथमिकता वाले विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा कर ग्राम सभा की स्वीकृति प्राप्त की जाएगी।

राज्य में यह मिशन 1 जुलाई 2026 से प्रभावशील है, जिसके अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन एवं आजीविका संवर्धन से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। कांकेर जिला पंचायत द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने स्तर पर पीठासीन अधिकारियों की नियुक्ति सुनिश्चित करते हुए प्रत्येक ग्राम पंचायत में विशेष ग्राम सभा का सफल आयोजन कराएं। ग्राम सभा सम्पन्न होने के उपरांत पालन प्रतिवेदन निर्धारित समय सीमा में जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

  • Related Posts

    डिजिटल छत्तीसगढ़- अब ज़मीन के सीमांकन के लिए नहीं काटने पड़ेंगे तहसील के चक्कर

      नया मॉड्यूल 7 दिनों के भीतर लागू करने के निर्देश,पूरी प्रक्रिया होगी ऑनलाइन रायपुर, 07 सितंबर 2026/ राज्य सरकार के राजस्व एवं भू-अभिलेख विभाग ने आम जनता को बड़ी…

    Read more

    छत्तीसगढ़- सात सिंचाई योजनाओं के लिए 30.74 करोड़ रूपए स्वीकृत

      किसानों को मिलेगी बेहतर सिंचाई सुविधा बलौदाबाजार-भाटापारा और रायपुर जिले के हजारों हेक्टेयर कृषि क्षेत्र को मिलेगा फायदा रायपुर, 07 सितम्बर 2026/छत्तीसगढ़ सरकार के जल संसाधन विभाग ने राज्य…

    Read more

    NATIONAL

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी