Ro no D15139/23

ट्राईसाइकिल बनी उम्मीद की नई राह, दिव्यांगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान,  जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने सौंपा सहारा

धमतरी 20 जुलाई 2026 । किसी दिव्यांग के लिए सहायक उपकरण केवल एक साधन नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत होते हैं। गुरुवार को ऐसा ही दृश्य देखने को मिला, जब जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरुण सार्वा ने जिले के दो दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल प्रदान कर उनके जीवन की राह आसान बनाने की पहल की। ट्राईसाइकिल मिलते ही दोनों हितग्राहियों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने इसे अपने लिए नई उम्मीद का संबल बताया।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरुण सार्वा ने ग्राम सोरम निवासी श्री कामदेव साहू एवं नवागांव-कंडेल निवासी सुश्री गेमेश्वरी साहू को ट्राईसाइकिल प्रदान की। इस दौरान उन्होंने दोनों दिव्यांगजनों से आत्मीयता से चर्चा कर उनका हाल-चाल जाना तथा शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ निरंतर मिलते रहने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग की उप संचालक श्रीमती मनीषा पांडेय सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

बचपन की पीड़ा, अब आत्मनिर्भरता की राह

सुश्री गेमेश्वरी साहू ने बताया कि बचपन से ही दाएं पैर में पोलियो की शिकायत होने के कारण उन्हें चलने-फिरने और दैनिक कार्यों में काफी कठिनाई होती थी। वर्तमान में वे नवागांव आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यकर्ता के रूप में सेवाएं दे रही हैं। कार्य के सिलसिले में उन्हें आसपास के गांवों और मोहल्लों में जाना पड़ता था, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब ट्राईसाइकिल मिलने से उनका आवागमन आसान हो जाएगा। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

हादसे ने छीना पैर, शासन की योजनाओं ने दिया सहारा

ग्राम सोरम निवासी श्री कामदेव साहू ने बताया कि छह वर्ष पहले एक सड़क दुर्घटना में उनका पैर काटना पड़ा। परिवार में कोई अन्य कमाने वाला सदस्य नहीं है और उनकी पत्नी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करती हैं। उनके तीन बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें शासन की महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, भूमिहीन कृषि मजदूर योजना, खाद्यान्न सहायता योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ मिल रहा है। पूर्व में मिली ट्राईसाइकिल वर्षों के उपयोग के बाद खराब हो गई थी। नई ट्राईसाइकिल के लिए आवेदन देने पर समाज कल्याण विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल नई ट्राईसाइकिल उपलब्ध करा दी।

नई ट्राईसाइकिल मिलते ही कामदेव साहू के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में दिव्यांगजनों की जरूरतों का संवेदनशीलता के साथ त्वरित समाधान किया जा रहा है, जिससे उन्हें आत्मनिर्भर जीवन जीने का संबल मिला है।

जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने कहा कि शासन का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि पात्र हितग्राहियों तक उनका समय पर लाभ पहुंचाना है। दिव्यांगजन समाज की मुख्यधारा का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उन्हें सम्मानपूर्वक आत्मनिर्भर जीवन उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। प्रशासन ऐसे प्रत्येक जरूरतमंद तक सहायता पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती मनीषा पांडेय सहित समाज कल्याण विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    बैंक ऑफ बड़ौदा के 119वें स्थापना दिवस पर बड़ौदा आरसेटी में किया गया पौधरोपण

      राजनांदगांव 21 जुलाई 2026। बैंक ऑफ बड़ौदा के 119वें स्थापना दिवस पर बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) राजनांदगांव परिसर में पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए पौधरोपण कार्यक्रम…

    Read more

    धमतरी में श्वेत क्रांति की नई इबारत: डेयरी विकास से आत्मनिर्भर बन रहे किसान, महिलाओं के हाथों लिखी जा रही समृद्धि की कहानी 20 हजार लीटर दूध उत्पादन के लक्ष्य की ओर धमतरी

    धमतरी,21 जुलाई 2026/ कभी सीमित स्तर पर होने वाला दुग्ध उत्पादन आज धमतरी जिले की ग्रामीण अर्थव्यवस्था का एक मजबूत आधार बनता जा रहा है। जिला प्रशासन, राष्ट्रीय डेयरी विकास…

    Read more

    NATIONAL

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना  वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    लोकतंत्र में युवाओं की आवाज़ को दबाना समाधान नहीं — मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    लोकतंत्र में युवाओं की आवाज़ को दबाना समाधान नहीं — मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी