Ro no D15139/23

जशपुर जिले में खाद और बीज का पर्याप्त भंडार उपलब्ध शासन द्वारा निर्धारित दरों पर सहकारी समितियों से करें खरीदी, अनावश्यक भंडारण व अफवाहों से बचें रू कृषि विभाग

 जशपुरनगर 20 जुलाई 2026/ खरीफ फसल की बुवाई के दौरान किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए जशपुर जिले की सभी सहकारी समितियों में रासायनिक खाद एवं प्रमाणित बीज का पर्याप्त भंडारण कराया गया है। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा अपने निकटतम सहकारी समिति से शासन द्वारा निर्धारित मूल्य पर खाद एवं बीज प्राप्त करें। उप संचालक कृषि श्री एमआर भगत ने बताया कि जिले में वर्तमान में कुल 5056.740 मीट्रिक टन रासायनिक खाद उपलब्ध है। इसमें यूरिया 2283.140 मीट्रिक टन, डीएपी 1401.050 मीट्रिक टन, एनपीके 524.540 मीट्रिक टन, सुपर फॉस्फेट 467.500 मीट्रिक टन तथा म्यूरेट ऑफ पोटाश 380.510 मीट्रिक टन का पर्याप्त भंडार शामिल है। इसके अतिरिक्त किसानों को उर्वरकों के संतुलित एवं आधुनिक उपयोग को बढ़ावा देने के लिए नैनो यूरिया की 5,124 बोतल तथा नैनो डीएपी की 6,421 बोतल, कुल 11,545 बोतलें भी सहकारी समितियों में उपलब्ध कराई गई हैं।

बीज उपलब्धता की जानकारी देते हुए कृषि विभाग ने बताया कि जिले में धान का 1454 क्विंटल, अरहर का 88 क्विंटल, उड़द का 457.64 क्विंटल, मूंगफली का 10 क्विंटल, रामतिल का 8.14 क्विंटल तथा तिल का 0.72 क्विंटल प्रमाणित बीज सहकारी समितियों एवं कृषि विभाग के माध्यम से उपलब्ध है। कृषि विभाग ने किसानों से आग्रह किया है कि वे अपनी आवश्यकता के अनुसार खाद एवं बीज का उठाव अपने निकटतम सहकारी समिति से ही करें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में खाद एवं बीज की किसी प्रकार की कमी नहीं है तथा सभी आवश्यक कृषि आदानों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। उप संचालक कृषि ने किसानों से शासन द्वारा निर्धारित दरों पर ही खाद एवं बीज खरीदने तथा अनावश्यक भंडारण अथवा भ्रम फैलाने वाली अफवाहों से बचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण कृषि आदान उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, जिससे खरीफ फसलों की बुवाई एवं उत्पादन प्रभावित न हो।

  • Related Posts

    दो दिन पहले ट्रैक्टर से सुकमा पहुंचे ग्रामीण, दो दिन बाद बाइक से गांव पहुंचे कलेक्टर-सीईओ

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप मेटागुड़ा में लगी चौपाल, ग्रामीणों की समस्याओं पर मौके पर हुई त्वरित कार्रवाई*   *जमीन पर बैठकर कलेक्टर श्री अमित कुमार ने सुनी ग्रामीणों…

    Read more

    कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन

    शिक्षा में आधुनिक सुविधाओं के साथ नवाचार और स्टार्टअप की सोच विकसित करने पर दिया जोर*   रायपुर, 5 सितंबर 2026/ शिक्षक दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़…

    Read more

    NATIONAL

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात