Ro no D15139/23

धमतरी में युवाओं को एआई एवं डिजिटल कौशल से सशक्त बनाने की पहल

 

भोपाल राव पवार शासकीय पॉलिटेक्निक में “PIVOT by VerblyAI” उन्मुखीकरण सत्र आयोजित, 15 अगस्त से प्रारंभ होगा प्रशिक्षण केंद्र

धमतरी, 21 जुलाई 2026/ युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), डिजिटल कौशल एवं भविष्य की रोजगार आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने की दिशा में जिला प्रशासन धमतरी द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी क्रम में भोपाल राव पवार शासकीय पॉलिटेक्निक, धमतरी में “PIVOT by VerblyAI” कार्यक्रम के संबंध में एक विशेष जानकारी एवं उन्मुखीकरण (ओरिएंटेशन) सत्र आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी की इकाई के सहयोग से सम्पन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं प्राध्यापकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
सत्र में विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को बताया कि वर्तमान समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा एवं डिजिटल तकनीकों के तेजी से बढ़ते उपयोग के कारण रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर विकसित हो रहे हैं। ऐसे में युवाओं के लिए केवल शैक्षणिक योग्यता ही नहीं, बल्कि व्यावहारिक डिजिटल दक्षता, समस्या समाधान क्षमता, संचार कौशल तथा नवाचार की समझ भी अत्यंत आवश्यक हो गई है। PIVOT by VerblyAI कार्यक्रम इन्हीं आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, ताकि विद्यार्थी उद्योग जगत की अपेक्षाओं के अनुरूप स्वयं को विकसित कर सकें।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को करियर मार्गदर्शन, रोजगार-योग्यता (Employability) कौशल, एआई आधारित आधुनिक टूल्स के व्यावहारिक उपयोग, डिजिटल उत्पादकता, इंटर्नशिप के अवसर तथा उद्यमिता से जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें यह भी बताया गया कि बदलते तकनीकी परिवेश में निरंतर सीखने (Continuous Learning) और कौशल उन्नयन (Upskilling) का महत्व पहले से कहीं अधिक बढ़ गया है।
जानकारी दी गई कि नगर निगम धमतरी परिसर में जिला प्रशासन के सहयोग से स्थापित किए जा रहे PIVOT by VerblyAI प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ 15 अगस्त 2026 से किया जाएगा। इस केंद्र में एक समय में लगभग 300 विद्यार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान करने की क्षमता होगी। छह माह की संरचित प्रशिक्षण यात्रा के अंतर्गत प्रतिभागियों को निःशुल्क करियर काउंसलिंग, एआई एवं डिजिटल स्किल प्रशिक्षण, उद्योग आधारित प्रोजेक्ट, इंटर्नशिप एवं जॉब कनेक्ट सहायता तथा उद्यमिता मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि भविष्य में रोजगार के अवसर तेजी से तकनीक आधारित होते जा रहे हैं। ऐसे में समय रहते डिजिटल एवं एआई कौशल अर्जित कर युवा न केवल बेहतर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं, बल्कि स्वयं का नवाचार आधारित उद्यम भी स्थापित कर सकते हैं। जिला प्रशासन का प्रयास है कि धमतरी के युवाओं को आधुनिक तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर एवं प्रतिस्पर्धी बनाया जाए।
आयोजकों ने बताया कि इच्छुक विद्यार्थियों के लिए शीघ्र ही करियर काउंसलिंग एवं पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। विद्यार्थियों से इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाने और अपने कौशल विकास के माध्यम से उज्ज्वल भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने का आग्रह किया गया।इस अवसर पर भोपाल राव पवार शासकीय पॉलिटेक्निक के प्राचार्य एवं प्राध्यापकगण, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के प्रतिनिधि तथा PIVOT by VerblyAI टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    झीरम पर भूपेश का दोहरा चरित्र, पांच साल सत्ता में रहे तो ‘सबूत’ क्यों दबाए बैठे रहे? : शिव नारायण पाण्डेय

      *झीरम की पीड़ा पर राजनीति बंद करें भूपेश, प्रदेश को बताएं पांच साल में क्या किया* *फैसले से पहले न्यायिक प्रक्रिया पर सवाल खड़ा करना बघेल की हताशा का…

    Read more

    दलपत सागर के कायाकल्प की तैयारी

    एनएमडीसी नगरनार और नगर निगम के बीच हुआ एमओयू 50 लाख रुपए की सीएसआर राशि से हटेगी जलकुंभी जगदलपुर, 31 अगस्त 2026/ बस्तर की ऐतिहासिक धरोहर दलपत सागर को स्वच्छ, सुंदर…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात