Ro no D15139/23

*श्रावणी मेला में बाबाधाम जाने/आने वाले श्रद्धालुओं, शिवभक्तों को कंफर्म सीट के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने की विशेष पहल

  • रायपुर रेल मंडल में दुर्ग, रायपुर, भाटापारा स्टेशनों पर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन का ठहराव

रायपुर l
रेलवे प्रशासन द्वारा श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए उन्हें कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु गाड़ी संख्या 08895/08896 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–मधुपुर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी के मध्य 05-05 फेरों के लिये श्रावणी मेला साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है ।

गाड़ी संख्या 08895 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–मधुपुर श्रावणी मेला साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी से दिनांक 01 अगस्त से 29 अगस्त 2026 तक (05 फेरा ) प्रत्येक शनिवार को तथा गाड़ी संख्या 08896 मधुपुर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी श्रावणी मेला साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन मधुपुर से 02 अगस्त से 30 अगस्त 2026 तक (05 फेरा ) प्रत्येक रविवार को चलेगी । इस गाड़ी का वाणिज्यिक ठहराव दोनों दिशाओं में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनादगाँव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, बेलपहाड़ एवं ब्रजराजनगर स्टेशनों में दिया गया है |

गाड़ियों की समय सारिणी गाड़ी संख्या 08895 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-मधुपुर श्रावणी मेला साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी से 04:30 बजे प्रस्थान कर गोंदिया आगमन 06:28 बजे, प्रस्थान 06:30 बजे, डोंगरगढ़ आगमन 07:30 बजे, प्रस्थान 07:32 बजे, राजनांदगांव आगमन 07:58 बजे, प्रस्थान 08:00 बजे, दुर्ग आगमन 08:35 बजे, प्रस्थान 08:37 बजे, रायपुर आगमन 09:30 बजे, प्रस्थान 09:35 बजे, भाटापारा आगमन 10:35 बजे, प्रस्थान 10:37 बजे, बिलासपुर आगमन 11:40 बजे, प्रस्थान 11:50 बजे, चांपा आगमन 12:41 बजे, प्रस्थान 12:43 बजे, रायगढ़ आगमन 13:51 बजे, प्रस्थान 13:53 बजे, बेलपहाड़ आगमन 14:29 बजे, प्रस्थान 14:31 बजे, ब्रजराजनगर आगमन 14:40 बजे, प्रस्थान 14:42 बजे अपने निर्धारित मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुए अगले दिन 06:00 बजे मधुपुर पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08896 मधुपुर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी श्रावणी मेला साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन मधुपुर से 09:00 बजे प्रस्थान कर अपने निर्धारित मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के ब्रजराजनगर आगमन 23:50 बजे, प्रस्थान 23:52 बजे, बेलपहाड़ आगमन 00:01बजे, प्रस्थान 00:03 बजे, रायगढ़ आगमन 00:55 बजे, प्रस्थान 00:57 बजे, चांपा आगमन 02:15 बजे, प्रस्थान 02:17 बजे, बिलासपुर आगमन 03:20 बजे, प्रस्थान 03:30 बजे, भाटापारा आगमन 04:18 बजे, प्रस्थान 04:20 बजे, रायपुर आगमन 05:20 बजे, प्रस्थान 05:25 बजे, दुर्ग आगमन 06:20 बजे, प्रस्थान 06:22 बजे, राजनांदगांव आगमन 06:48 बजे, प्रस्थान 06:50 बजे, डोंगरगढ़ आगमन 07:15 बजे, प्रस्थान 07:17 बजे, गोंदिया आगमन 08:25 बजे, प्रस्थान 08:27 बजे होते हुए दूसरे दिन 11:50 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी पहुंचेगी।

अधिकाधिक कन्फ़र्म बर्थ की उपलब्धता
गाड़ी संख्या 08895 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-मधुपुर श्रावणी मेला साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन में दिनाँक 01 अगस्त 2026 को एसी-III में – 145, स्लीपर में 420, दिनाँक 08 अगस्त 2026 को एसी-III में – 154, स्लीपर में 426, दिनाँक 15 अगस्त 2026 को एसी-III में – 155, स्लीपर में 429, दिनाँक 22 अगस्त 2026 को एसी-III में – 155, स्लीपर में 430, दिनाँक 29 अगस्त 2026 को एसी-III में – 155, स्लीपर में 430 बर्थ उपलब्ध है ।

इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या गाड़ी संख्या 08896 मधुपुर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी श्रावणी मेला साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन में दिनाँक 02 अगस्त 2026 को एसी-III में – 190, स्लीपर में 528, दिनाँक 09 अगस्त 2026 को एसी-III में – 191, स्लीपर में 527, दिनाँक 16 अगस्त 2026 को एसी-III में – 191, स्लीपर में 527, दिनाँक 23 अगस्त 2026 को एसी-III में – 189, स्लीपर में 530, दिनाँक 30 अगस्त 2026 को एसी-III में – 191, स्लीपर में 528 बर्थ उपलब्ध है । यात्रीगण कृपया अग्रिम आरक्षण कराकर कंफर्म सीट के साथ सुगम यात्रा का लाभ उठाएँ |

मध्यवर्ती स्टेशनों में गाड़ी का ठहराव
इस श्रावणी मेला साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का ठहराव दोनों दिशाओं में झारसुगुड़ा, बामड़ा, गारपोस, राजगंगपुर, राउरकेला, ओड़गा, बानो, पोकला, हटिया, रांची, मुरी, झालिदा, कोटशिला, बोकारो स्टील सिटी, चंद्रपुरा, कतरासगढ़, धनबाद तथा चित्तरंजन स्टेशनों पर भी प्रदान किया गया है।

कोच संरचना
इस विशेष ट्रेन में 04 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 10 शयनयान, 04 सामान्य श्रेणी तथा 02 एसएलआरडी सहित कुल 20 कोच लगाए जाएंगे ।

यात्रियों से आग्रह है कि उक्त स्पेशल ट्रेन की समय-सारिणी और ठहराव संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए कृपया वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर देखकर तदानुसार यात्रा प्रारम्भ करें |

  • Related Posts

    सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत-गिट्टी परिवहन में 8 ट्रैक्टर जब्त

      शिकायतों के समयबद्ध निराकरण और अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रशासन की सतत निगरानी जब्त वाहनों पर खनिज अधिनियम के तहत होगी कार्रवाई रायपुर, 5 सितंबर 2026।…

    Read more

    हुनरमंद युवा ही गढ़ेंगे स्वर्णिम भविष्य, कौशल विकास से निखरेगी नई पीढ़ी -वन मंत्री केदार कश्यप

      ​जिज्ञासा से हुनर तक, युवाओं के कौशल विकास से ही संभव है प्रगति -श्री विश्व विजय सिंह तोमर विकसित छत्तीसगढ़ 2047 के संकल्प से जुड़ेगा युवा, नारायणपुर में ‘युवा…

    Read more

    NATIONAL

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात