Ro no D15139/23

कृत्रिम गर्भाधान योजना से बीजापुर के सुरेश राजपूत के पशुधन में हुआ नस्ल सुधार

*उन्नत नस्ल की बछिया के जन्म से बढ़ी पशुपालन से आय की उम्मीद, योजना से मिली आर्थिक मजबूती*

 

रायपुर, 23 जुलाई 2026/ पशुपालन में उन्नत नस्ल की बछिया का जन्म किसानों और पशुपालकों के लिए आय में भारी वृद्धि का एक प्रमुख साधन बन गया है। वैज्ञानिक तरीकों और उन्नत प्रजनन से बछियों की प्राप्ति सुनिश्चित की जा सकती है। इससे दूध उत्पादन, डेयरी व्यवसाय और आजीविका में कैसे सुधार हो रहा है। एक स्वस्थ बछिया भविष्य की एक स्थायी दुधारू इकाई है, जो आने वाले वर्षों में लगातार आय का मुख्य स्रोत बनती है।

 

*कृत्रिम गर्भाधान योजना पशुपालकों के लिए हो रही है वरदान*

 

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के बीजापुर के वार्ड क्रमांक 11 निवासी श्री सुरेश राजपूत के लिए पशुधन विकास विभाग की कृत्रिम गर्भाधान योजना पशुपालन को लाभकारी व्यवसाय बनाने की दिशा में वरदान साबित हो रही है। कृषि के साथ-साथ पशुपालन करने वाले श्री राजपूत ने इस योजना का लाभ उठाकर अपने पशुधन में नस्ल सुधार की दिशा में एक अहम सफलता हासिल की है।

 

*मोबाइल वेटरिनरी यूनिट से मिली प्रेरणा*

 

खेती को अपनी मुख्य आजीविका मानने वाले सुरेश राजपूत बताते हैं कि जब श्मोबाइल वेटरिनरी यूनिटश् (डटन्) बीजापुर की टीम ने उन्हें पशुधन विकास विभाग की कृत्रिम गर्भाधान योजना और इसके दूरगामी फायदों के बारे में जानकारी दी, तो उन्होंने इसे आजमाने का फैसला किया। योजना की प्रक्रिया के तहत, पशु के हीट में आने पर उन्होंने 1962 हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से मोबाइल वेटरिनरी यूनिट को सूचना दी। सूचना मिलते ही विभागीय टीम तुरंत उनके घर पहुंची और पशु का कृत्रिम गर्भाधान किया, जिसके परिणामस्वरूप उनके घर उन्नत नस्ल की एक स्वस्थ मादा बछिया ने जन्म लिया।

 

*दुग्ध उत्पादन बढ़ने और बेहतर आय की उम्मीद*

 

इस उपलब्धि से उत्साहित सुरेश राजपूत का कहना है कि कृत्रिम गर्भाधान न केवल पशुओं की नस्ल सुधारता है, बल्कि भविष्य में दुग्ध उत्पादन में भी काफी बढ़ोतरी करता है। इससे पशुपालकों की आय में सीधे वृद्धि होगी और ग्रामीण परिवारों के लिए आत्मनिर्भरता व आर्थिक मजबूती का मार्ग प्रशस्त होगा। अब वे लगातार अपने अन्य पशुओं का भी कृत्रिम गर्भाधान करा रहे हैं और क्षेत्र के अन्य पशुपालकों को भी इस योजना का लाभ उठाने के लिए जागरूक कर रहे हैं।

 

*पशुधन विकास विभाग का जताया आभार*

 

श्री राजपूत ने समय पर मिली तकनीकी सहायता और मार्गदर्शन के लिए पशुधन विकास विभाग तथा मोबाइल वेटरिनरी यूनिट, बीजापुर के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया है। सुरेश राजपूत की यह सफलता साबित करती है कि सही समय पर मिली सही जानकारी, तकनीकी सहयोग और सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर ग्रामीण पशुपालक अपने पशुधन की गुणवत्ता सुधारने के साथ-साथ अपनी आजीविका को सशक्त बना सकते हैं।

  • Related Posts

    पोला, दशहरा (महाअष्टमी) और गोवर्धन पूजा के अवसर पर रहेगा स्थानीय अवकाश

    कल 10 सितंबर को पोला तिहार पर स्थानीय अवकाश रहेगा धमतरी, 9 सितंबर 2026। कल 10 सितंबर को पोला तिहार के अवसर पर स्थानीय अवकाश रहेगा । कलेक्टर श्री अबिनाश…

    Read more

    युवाओं को मिलेगा विकसित भारत का विजन रखने का मौका, 30 सितंबर तक क्विज में करें सहभागिता

      माय भारत पोर्टल पर जारी है 20 सवालों की प्रश्नोत्तरी बेहतर प्रदर्शन करने वाले युवा पहुंचेंगे राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता तक धमतरी, 09 सितंबर 2026/ विकसित भारत…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर