Ro no D15139/23

मेडिकल कॉलेज में एचआईवी एड्स-जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का हुआ आयोजन

राजनांदगांव 23 जुलाई 2026। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार हॉल में एचआईवी एड्स- जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया गया। सेमीनार में तकनीकी एवं वैज्ञानिक सत्र के दौरान विषय विशेषज्ञों द्वारा महत्वपूर्ण व्याख्यान दिए गए। शासन द्वारा एचआईवी एड्स पीडि़तों के लिए चलाई जा रही विभिन्न सेवाओं और योजनाओं की जानकारी दी। सेमीनार में एचआईवी का परिचय एवं मूलभूत बातें, एचआईवी एड्स (रोकथाम एवं नियंत्रण) अधिनिमय 2017, पोस्ट-एक्सपोजर प्रोफिलैक्सिस सहित अन्य विषयों के संबंध में जानकारी दी गई। सेमीनार में विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।

सेमीनार में अधिष्ठाता डॉ. पी. एम. लुका, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन, संयुक्त निदेशक-सह-अस्पताल अधीक्षक डॉ. अतुल मनोहर राव देशकर, उप अस्पताल अधीक्षक डॉ. पवन जेठानी, जिला नोडल अधिकारी एचआईवी एड्स डॉ. अल्पना लूनिया, विभागाध्यक्ष मेडिसिन एवं नोडल अधिकारी, एआरटी सेंटर डॉ. एनके तिर्की, सहायक निदेशक राज्य एड्स नियंत्रण समिति श्रीमती रमा पटेल, उप निदेशक राज्य एड्स नियंत्रण समिति सुश्री भाग्यश्री वर्मा, डॉ. प्रकाश खूंटे सहित चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी, एआरटी स्टाफ, आईसीटीसी स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

  • Related Posts

    IIMT ज्योतिष सम्मेलन में देश भर के ज्योतिषाचार्य शामिल हुए छत्तीसगढ़ से स्वामी राजेश्वरा नंद ने ग्रहों के दुष्परिणाम से बचने के उपाय बताए

    आईआईएमटी यूनिवर्सिटी मेरठ के द्वारा ज्योतिष सम्मेलन किया गया जिसमें प्रमुख रूप से श्री श्री 108 श्री सौरभ सागर महराज के आशीर्वचन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया डॉ स्वामी…

    Read more

    सभी ग्राम पंचायतों में मनाया गया रोजगार दिवस एवं आवास दिवस

      वीबी-जी राम जी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के हितग्राहियों से हुआ सीधा संवाद, समस्याओं पर किया गया समाधान जिले की सभी 439 ग्राम पंचायतों में एक साथ हुआ आयोजन…

    Read more

    NATIONAL

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी