Ro no D15139/23

प्रस्तावित टाउन प्लानिंग योजना को मिलेगी गति, कलेक्टर ने पोटियाडीह एवं खरटुली के अटल विहार स्थलों का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने अटल विहार योजना स्थलों का किया निरीक्षण, प्रस्तावित टाउन प्लानिंग योजना की तैयारियों का लिया जायजा

 

धमतरी, 23 जुलाई 2026।जिले में सुनियोजित शहरी विकास एवं नागरिकों को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में छत्तीसगढ़ हाउसिंग एवं इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड (सीजीएचआईडीबी) द्वारा प्रस्तावित टाउन प्लानिंग योजना की तैयारियों को गति दी जा रही है। इसी क्रम में आज कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने पोटियाडीह एवं खरटुली स्थित अटल विहार योजना के स्थलों का निरीक्षण कर प्रस्तावित विकास कार्यों की संभावनाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जयंत नाहटा, एसडीएम श्री पियूष तिवारी, छत्तीसगढ़ हाउसिंग एवं इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड के कार्यपालन अभियंता श्री एन.टी. तंवर तथा बोर्ड के तकनीकी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों की टीम ने स्थल का विस्तृत निरीक्षण करते हुए भूमि की उपलब्धता, पहुंच मार्ग, जल निकासी व्यवस्था, विद्युत एवं पेयजल जैसी आधारभूत सुविधाओं, आसपास के विकास की संभावनाओं तथा भविष्य की आवश्यकताओं का आकलन किया।

 

कलेक्टर श्री मिश्रा ने अधिकारियों से प्रस्तावित टाउन प्लानिंग योजना के विभिन्न तकनीकी पहलुओं की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि योजना का प्रारूप तैयार करते समय दीर्घकालीन शहरी विकास की आवश्यकताओं को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि ऐसी योजना तैयार की जाए, जिससे नागरिकों को सुव्यवस्थित आवासीय वातावरण के साथ-साथ सड़क, पेयजल, विद्युत, हरित क्षेत्र, सामुदायिक सुविधाएं एवं अन्य आवश्यक अधोसंरचनाएं एकीकृत रूप से उपलब्ध कराई जा सकें।

 

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्थल की भौगोलिक स्थिति, राजस्व अभिलेख, भूमि उपयोग, संपर्क मार्गों एवं भविष्य में विकसित किए जाने वाले आवासीय एवं सार्वजनिक उपयोग के क्षेत्रों पर भी विस्तार से चर्चा की। तकनीकी दल द्वारा प्रारंभिक सर्वेक्षण के आधार पर आवश्यक सुझाव प्रस्तुत किए गए, जिन पर कलेक्टर ने समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि प्रस्तावित योजना के लिए आवश्यक सर्वेक्षण, तकनीकी परीक्षण एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं को शीघ्र पूर्ण करते हुए विस्तृत परियोजना प्रस्ताव तैयार किया जाए, ताकि आगामी चरणों में योजना को गति प्रदान की जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता, पर्यावरण संरक्षण तथा नागरिक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ हाउसिंग एवं इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा प्रस्तावित टाउन प्लानिंग योजना के माध्यम से जिले में सुव्यवस्थित एवं आधुनिक शहरी विकास को बढ़ावा देने के साथ भविष्य की आवासीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए बेहतर अधोसंरचना विकसित किए जाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

  • Related Posts

    सभी ग्राम पंचायतों में मनाया गया रोजगार दिवस एवं आवास दिवस

      वीबी-जी राम जी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के हितग्राहियों से हुआ सीधा संवाद, समस्याओं पर किया गया समाधान जिले की सभी 439 ग्राम पंचायतों में एक साथ हुआ आयोजन…

    Read more

    पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से आलम साय का बिजली बिल हुआ शून्य, अब उपभोक्ता के साथ बने बिजली उत्पादक

    घर की छत पर सौर ऊर्जा से रोशन हुई जिंदगी, लगभग साढ़े तीन माह में 850 यूनिट अतिरिक्त बिजली ग्रिड को दी आलम साय को मिली 1.08 लाख रुपये की…

    Read more

    NATIONAL

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी