Ro no D15139/23

कलेक्टर एवं एसएसपी ने प्लेस ऑफ सेफ्टी का किया संयुक्त निरीक्षण

सुरक्षा व्यवस्था सहित सुविधाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
सुरक्षा में लापरवाही पर अधीक्षक को निलंबित करने दिए निर्देश

अम्बिकापुर 24 जुलाई 2026/  कलेक्टर श्री अजीत वसंत एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल ने शुक्रवार को अम्बिकापुर में शासकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी संस्था बालक का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था एवं उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया।

कलेक्टर श्री वसंत ने महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी तथा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन अभियंता को भवन की खिड़कियों का आकार सुरक्षा की दृष्टि से छोटा करने, चारदीवारी के ऊपरी हिस्से में लगी ग्रिल को और अधिक मजबूत बनाने तथा भवन का बारीकी से अवलोकन कर सभी आवश्यक सुरक्षा संबंधी कार्य तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

उन्होंने निरीक्षण के दौरान निवासरत बालकों की मानसिक स्थिति का आकलन कर आवश्यकतानुसार मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग उपलब्ध कराने साथ ही जो बच्चे आदतन बार बार सम्प्रेक्षण गृह से भाग रहे हैं उन्हें अन्य जिलों में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया प्रारंभ करने  के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री वसंत ने सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर संस्था के अधीक्षक को निलंबित करने के निर्देश दिए।

वहीं एसएसपी श्री अग्रवाल ने संस्था में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का ऑडिट कराने तथा प्लेस ऑफ सेफ्टी बालक एवं बाल संप्रेक्षण गृह बालक दोनों संस्थाओं का सुरक्षा ऑडिट कराने के निर्देश दिए। इसके पश्चात कलेक्टर एवं एसपी ने बाल संप्रेक्षण गृह बालक का भी निरीक्षण किया। भवन का अवलोकन करने के बाद ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन अभियंता को तत्काल मरम्मत एवं निर्माण कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    सभी ग्राम पंचायतों में मनाया गया रोजगार दिवस एवं आवास दिवस

      वीबी-जी राम जी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के हितग्राहियों से हुआ सीधा संवाद, समस्याओं पर किया गया समाधान जिले की सभी 439 ग्राम पंचायतों में एक साथ हुआ आयोजन…

    Read more

    पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से आलम साय का बिजली बिल हुआ शून्य, अब उपभोक्ता के साथ बने बिजली उत्पादक

    घर की छत पर सौर ऊर्जा से रोशन हुई जिंदगी, लगभग साढ़े तीन माह में 850 यूनिट अतिरिक्त बिजली ग्रिड को दी आलम साय को मिली 1.08 लाख रुपये की…

    Read more

    NATIONAL

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी