Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत

10 से 15 हजार रूपए का बिजली बिल हुआ 500 से 700 रूपए*

 

*10 किलोवाट रूफटॉप सोलर से मिली 2.16 लाख रुपये की मिली सब्सिडी*

 

रायपुर, 24 जुलाई 2026/प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से आमजनों को बिजली बिल में बड़ी राहत मिल रही है। योजना के माध्यम से जिले के अनेक घर सौर ऊर्जा से रोशन हो रहे हैं और लोग बिजली खर्च से मुक्त होकर ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। यह योजना नागरिकों को आर्थिक राहत प्रदान करने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में भी एक मजबूत कदम साबित हो रही है। इसी कड़ी में मुंगेली निवासी श्रीमती सृष्टि सोनी ने अपने घर में 10 किलोवाट क्षमता का रूफटॉप सोलर सिस्टम स्थापित कर ऊर्जा बचत और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम बढ़ाया है।

 

श्रीमती सृष्टि सोनी ने बताया कि सोलर सिस्टम स्थापित करने से पहले उनके घर का मासिक बिजली बिल 10 से 15 हजार रुपये तक आता था। योजना का लाभ लेकर सोलर पैनल लगवाने के बाद अब उनका बिजली बिल घटकर महज 500 से 700 रुपये प्रतिमाह रह गया है। इससे हर महीने हजारों रुपये की बचत हो रही है, जिसका उपयोग परिवार की अन्य आवश्यकताओं में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सोलर पैनल स्थापना के लिए उन्हें शासन की ओर से 02 लाख 16 हजार रुपये की सब्सिडी प्राप्त हुई, जिससे परियोजना की लागत काफी कम हो गई। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना को आम नागरिकों के लिए अत्यंत लाभकारी बताते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। श्रीमती सोनी ने कहा कि यह योजना केवल बिजली बिल कम करने तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देकर पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। उन्होंने अन्य नागरिकों को भी योजना का लाभ उठाकर सौर ऊर्जा अपनाने कहा।

 

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत रूफटॉप सोलर सिस्टम की स्थापना पर केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा आकर्षक सब्सिडी प्रदान की जा रही है। 01 किलोवाट क्षमता पर 45 हजार रुपये, 02 किलोवाट पर 90 हजार रुपये तथा 03 किलोवाट क्षमता तक 1 लाख 8 हजार रुपये की सब्सिडी उपलब्ध है। साथ ही बैंकों द्वारा कम ब्याज दर पर आसान किश्तों में ऋण सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे आम नागरिकों के लिए सौर ऊर्जा अपनाना और अधिक सरल एवं किफायती बन गया है।

  • Related Posts

    सभी ग्राम पंचायतों में मनाया गया रोजगार दिवस एवं आवास दिवस

      वीबी-जी राम जी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के हितग्राहियों से हुआ सीधा संवाद, समस्याओं पर किया गया समाधान जिले की सभी 439 ग्राम पंचायतों में एक साथ हुआ आयोजन…

    Read more

    पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से आलम साय का बिजली बिल हुआ शून्य, अब उपभोक्ता के साथ बने बिजली उत्पादक

    घर की छत पर सौर ऊर्जा से रोशन हुई जिंदगी, लगभग साढ़े तीन माह में 850 यूनिट अतिरिक्त बिजली ग्रिड को दी आलम साय को मिली 1.08 लाख रुपये की…

    Read more

    NATIONAL

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी