Ro no D15139/23

एमआरएमए पहल 2.0 के अंतर्गत हितधारक परामर्श बैठक संपन्न

जशपुरनगर 26 जुलाई 2026 / एमआरएमए (MRMA) पहल 2.0 के अंतर्गत जशपुर में एक परामर्श बैठक का आयोजन किया गया।

डॉ. निधि सुखीजा, वैज्ञानिक-बी, केंद्रीय रेशम बोर्ड, केंद्रीय तसर अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (सीएसबी-सीटीआरटीआई), राँची तथा श्री श्याम कुमार, सहायक संचालक, रेशम, जशपुर के समन्वय में किया गया। बैठक में श्री अजय राय (ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी), श्रीमती सुरबाला पैकरा (सहायक उद्यान अधीक्षक), श्री जेवियर टोप्पो (फील्ड ऑफिसर, रेशम) तथा श्रीमती उषा पैकरा (फील्ड मैन) की विशेष सहभागिता रही।

बैठक में कुल 28 हितधारकों, जिनमें तसर कृषक, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं क्षेत्रीय कार्मिक शामिल थे, ने सहभागिता की।

बैठक के दौरान सहभागी ग्रामीण मूल्यांकन (Participatory Rural Appraisal–PRA) के माध्यम से कृषकों की आवश्यकताओं, समस्याओं एवं प्राथमिकताओं का आकलन किया गया। साथ ही क्षेत्र का आधारभूत सर्वेक्षण (Baseline Survey)भी संपन्न किया गया।

सर्वेक्षण एवं पीआरए के आधार पर यह पाया गया कि क्षेत्र में तसर पालन की प्रमुख समस्याएं चींटियों एवं ततैया (Wasp) का प्रकोप तथा वायरोसिस (Virosis) रोग हैं, जिनके कारण उत्पादन एवं उत्पादकता प्रभावित हो रही है।

कृषकों की आवश्यकताओं एवं सर्वेक्षण के निष्कर्षों के आधार पर 9 आवश्यकता-आधारित कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई, जिन्हें आगामी वर्षों में चरणबद्ध रूप से क्रियान्वित किया जाएगा।

इस हितधारक परामर्श बैठक एवं आधारभूत सर्वेक्षण से प्राप्त निष्कर्षों के आधार पर जशपुर जिले के लिए पाँच वर्षीय तसर रेशम विकास कार्ययोजना तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण आधार प्राप्त हुआ। यह कार्ययोजना स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप तकनीकी हस्तक्षेप, क्षमता निर्माण, रोग एवं कीट प्रबंधन तथा विस्तार गतिविधियों को सुदृढ़ करते हुए तसर रेशम उद्योग के सतत एवं समावेशी विकास में सहायक सिद्ध होगी।

  • Related Posts

    सुबह शहर में निकलें अधिकारी, जमीनी हकीकत देखें और काम कराएं : अरुण साव

    उप मुख्यमंत्री ने नगर निगमों और जिला मुख्यालय वाले नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा की*   *संपत्ति कर के भुगतान के लिए निकायों में ऑनलाइन व्यवस्था बनाने के दिए…

    Read more

    दहेज की कुरीति पर रंगमंच से प्रहार, ‘मया के मुंदरी’ ने जगाई सामाजिक चेतना

    ‘रंग परब नाट्य श्रृंखला’ का भव्य शुभारंभ — तीन दिनों तक रोजाना होंगी दो नाट्य प्रस्तुतियां, सामाजिक सरोकारों से लेकर पौराणिक कथाओं तक दिखेगा रंगमंच का विविध संसार   रायपुर,…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर