Ro no D15139/23

सम्राट चौधरी को दादी का इमोशनल लेटर, ‘मेरे पोते को बिना गलती गिरफ्तार किया गया’, लगाई गुहार- छात्रों को जेल नहीं भेजे

Patna Student Arrest: ‘मैं रामसखी देवी, पटना की एक साधारण गरीब दादी हूं. उम्र ढल चुकी है, शरीर में ताकत नहीं बची, फिर भी आज थाने के चक्कर काट रही हूं. मेरे पोते को, जो सिर्फ 12वीं कक्षा में पढ़ता है, पुलिस ने बिना किसी अपराध के गिरफ्तार कर लिया है.’ यह बातें एक छात्र की दादी ने सीएम सम्राट चौधरी से कही है.

258 छात्रों को किया गया गिरफ्तार

पटना में नीट पेपर लीक के दौरान प्रदर्शन कर रहे लगभग 258 छात्रों को गिरफ्तार किया गया है. गौर करने वाली बात यह है कि यह कार्रवाई उस समय की गई है जब केंद्र सरकार ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कार्रवाई नहीं करने का ऐलान किया है. इसके बावजूद बिहार में बड़ी संख्या में छात्रों को जेल भेजा गया. इसे लेकर 12वीं क्लास के एक छात्र की दादी ने सीएम सम्राट चौधरी को लेटर लिखकर गुहार लगाई है.

लेटर में क्या-क्या लिखा?

12वीं के छात्र की दादी रामसखी देवी ने अपने लेटर में लिखा, बच्चा खाना लेने दुकान पर गया था. लेकिन अचानक वहां भगदड़ मच गई. इस दौरान लोग डरकर भागने लगे. मेरा पोता भी घबरा गया. उसी बीच पुलिस वाले जबरन दुकान में घुस आए और जो भी सामने दिखा, उसे पकड़ने लगे. मेरे पोते ना कोई प्रदर्शन किया, न कोई नारा लगाया और न ही कोई पत्थर फेंका. वो तो सिर्फ अपना खाना लेने गया था. लेकिन पुलिस ने उसे धक्के मारकर, मार-पीटकर गिरफ्तार कर लिया. थाने में बैठे अधिकारी उसे छोड़ने का नाम नहीं ले रहे.

सम्राट चौधरी से की ये अपील

आगे अपने लेटर में उन्होंने सीएम सम्राट चौधरी से छात्रों को छोड़ देने की अपील की. लेटर में लिखा- सम्राट चौधरी जी, आप खुद एक संवेदनशील नेता हैं. क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि जब कोई दादी अपने पोते के लिए थाने के चक्कर काटे और रात को नींद न आए, तो उस परिवार की क्या हालत होती है? मैं आपसे हाथ जोड़कर विनती करती हूं. कृपया कर तुरंत ही इस मामले में हस्तक्षेप करें. मेरे पोते को निर्दोष साबित कर छोड़ दिया जाए. निर्दोष बच्चों को अपराधियों की तरह न पकड़ा जाए. मैं और मेरा पूरा परिवार आपकी इस मदद का हमेशा आभारी रहेगा.

रविवार आधी रात हुई कार्रवाई

इस मामले में रविवार रात को पटना पुलिस ने कार्रवाई की. छज्जू बाग स्थित जजेज आवास छात्रों को लाया गया था. यहां सुनवाई के बाद 87 छात्रों को बेऊर जेल भेजा गया. जानकारी के मुताबिक, इस मामले में 24 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं, जिनमें 285 नामजद और करीब 6 हजार अज्ञात आरोपित हैं.

  • Related Posts

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

      -भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी जवाबदेही -भागलपुर में बाढ़ की भयावह स्थिति के बीच राहत और…

    Read more

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    अतीश दीपंकर  बिहार ब्यूरो चीफ भागलपुर (IMNBnews Agency) सचिव, बिहार सरकार की अध्यक्षता में आयोजित 8वीं NCORD (State Level Narcotics Control Bureau) की उच्चस्तरीय बैठक में मादक पदार्थों के खिलाफ…

    Read more

    NATIONAL

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ