
राजनांदगांव 27 जुलाई 2026। जिला पंचायत-साधारण सभा की बैठक 30 जुलाई 2026 को दोपहर 1 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष राजनांदगांव में आयोजित की गई है। बैठक में सभी सदस्यों को उपस्थित होने का आग्रह किया गया है तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक जानकारी सहित उपस्थित होने कहा गया है। पूर्व में यह बैठक 31 जुलाई को आयोजित की गई थी, जिसे अपरिहार्य कारणों से तिथि में परिवर्तन किया गया है।








