Ro no D15139/23

कलेक्टर  रोहित व्यास ने जल जीवन मिशन के 80 प्रतिशत से अधिक भुगतान वाले कार्यों की समीक्षा की समय-सीमा और गुणवत्ता का रखे विशेष ध्यान, निर्धारित तकनीकी मानकों के पालन नहीं होने पर होगी सख्त कार्यवाही

 जशपुरनगर 28 जुलाई 2026/  कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में जल जीवन मिशन अंतर्गत 80 प्रतिशत से अधिक भुगतान हो चुके कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी तथा जल जीवन मिशन अंतर्गत कार्य कर रहे विभिन्न एजेंसियों के ठेकेदार उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री व्यास ने कहा कि जल जीवन मिशन का मूल उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक घर तक व्यक्तिगत नल कनेक्शन के माध्यम से सुरक्षित, स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही वर्षा जल संचयन एवं भू-जल पुनर्भरण को भी समान रूप से प्राथमिकता देना है, ताकि भविष्य में जल स्रोतों की सतत उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस योजना की वास्तविक सफलता केवल निर्माण कार्य पूरा होने या भुगतान होने से नहीं, बल्कि हर घर तक स्वच्छ पेयजल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित होने से मानी जाएगी। यदि लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंचता, तो योजना का उद्देश्य अधूरा रह जाएगा। इसलिए सभी एजेंसियां गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखते हुए कार्यों को शीघ्र पूर्ण करें तथा जहां कार्य पूर्ण हो चुके हैं, वहां नियमित जलापूर्ति भी सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने अधिकारियों एवं ठेकेदारों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप हों। किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनावश्यक विलंब अथवा घटिया गुणवत्ता पाए जाने पर संबंधित एजेंसी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने जल संरक्षण को भी योजना का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए निर्देश दिए कि प्रत्येक पेयजल बोरवेल के साथ रिचार्ज स्ट्रक्चर का निर्माण अनिवार्य रूप से  करें, ताकि वर्षा जल का अधिकतम संचयन हो सके, भू-जल स्तर में सुधार आए तथा भविष्य में पेयजल स्रोतों की स्थिरता बनी रहे। इसके साथ ही उन्होंने जल स्रोतों के संरक्षण एवं दीर्घकालिक जल उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सभी उपाय प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    प्रदेश में “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” का मंगल आरंभ 25 सितंबर से: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    2030 के अंत तक प्रदेश के 75 प्रतिशत गांवों तक बसें पहुंचाना हमारा लक्ष्य देश की फाईनेस्ट पब्लिक ट्रांसपोर्ट मॉडल बनेगी मप्र की सुगम बस सेवा आधुनिक, सुरक्षित, भरोसेमंद, ग्रीन…

    Read more

    दिनांक 11.09.26 रात 8.00बजे धमतरी जिले के बांधो के जल भराव की स्थिति 

    गंगरेल जलाशय 96.17% आवक 23214 क्यूसेक   मुरूमसिल्ली जलाशय 100% आवक 6000क्यूसेक   दुधावा जलाशय 91.80% आवक 3225क्यूसेक   सोढ़ुर जलाशय 72.82% आवक 2189क्यूसेक   बांधो से छोड़ा जा रहा…

    Read more

    NATIONAL

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत