
अम्बिकापुर 28 जुलाई 2026/ कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवायें, सरगुजा संभाग द्वारा स्वास्थ्य शिक्षक (हेल्थ एजुकेटर) और सेनेटोरियन-कम-हेल्थ एजुकेटर के पद पर पदोन्नति के लिए अंतिम चयन एवं अंतिम प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन कर दिया गया है।
यह सूची 1 अप्रैल 2026 की स्थिति के आधार पर एम.पी.एच.डब्ल्यू. (पुरुष), वरिष्ठ सेनेटोरियन और फिजियोथेरेपी टेक्नीशियन (डाइंग केडर) के उन कर्मचारियों के लिए जारी की गई है, जिन्होंने संबंधित प्रशिक्षण, 5 वर्ष का सेवा अनुभव और स्नातक की उपाधि पूर्ण कर ली है। संभागीय संयुक्त संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं ने बताया कि 24 जुलाई 2026 को आयोजित विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में सर्वसम्मति से यह अंतिम सूची जारी करने का निर्णय लिया गया है।संबंधित कर्मचारी इस सूची का अवलोकन सरगुजा जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.surguja.gov.in पर कर सकते हैं। संभाग के समस्त जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया है कि वे उक्त सूची को अपने कार्यालय के सूचना पटल पर अनिवार्य रूप से चस्पा करें।








