Ro no D15139/23

विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका के लिए गारंटी मिशन

योजनांतर्गत संभाग स्तरीय कार्यशाला में 490 जनप्रतिनिधियों ने लिया प्रशिक्षण

जगदलपुर 05 अगस्त 2026/ ग्रामीण विकास रोजगार सृजन और आजीविका संवर्धन के संकल्प को साकार करने की दिशा में जगदलपुर स्थित शहीद गुंडाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हरावंड के ऑडिटोरियम में ‘विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका के लिए गारंटी मिशन के अंतर्गत तीन दिवसीय संभाग स्तरीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। 03 से 05 अगस्त तक आयोजित इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में बस्तर संभाग के सभी 7 जिलों बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, नारायणपुर, कांकेर, कोंडागांव और बीजापुर की जनपद पंचायतों के कुल 490 निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई।

ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान निमोरा रायपुर के मार्गदर्शन में आयोजित इस गैर-आवासीय प्रशिक्षण शिविर में विशेषज्ञों और मास्टर ट्रेनर्स द्वारा जनप्रतिनिधियों को योजना के दूरगामी उद्देश्यों और प्रमुख कानूनी प्रावधानों की गहन जानकारी दी गई। कार्यशाला के दौरान ग्राम पंचायत स्तर पर परिसंपत्तियों व विकास कार्यों की पहचान, ग्रामसभा से उनके अनुमोदन, तकनीकी स्वीकृति तथा क्रियान्वयन की पारदर्शी प्रक्रिया पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में स्थायी रोजगार के अवसर पैदा करने, जल संरक्षण को बढ़ावा देने और दीर्घकालिक जनोपयोगी परिसंपत्तियों के निर्माण की रणनीतियों पर विशेष मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में योजनाओं के प्रभावी निष्पादन के लिए अन्य शासकीय विकास कार्यक्रमों के साथ अभिसरण, शिकायत निवारण तंत्र और सामाजिक अंकेक्षण के माध्यम से पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया गया। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद जनप्रतिनिधियों ने विश्वास जताया कि इस कार्यशाला से मिली सीख बस्तर संभाग के दूरस्थ ग्रामीण अंचलों में रोजगार गारंटी, आजीविका संवर्धन और ग्राम पंचायतों के समग्र विकास को गति देने में एक निर्णायक भूमिका निभाएगी।

  • Related Posts

    अंबिकापुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हुआ भव्य स्वागत

    अम्बिकापुर 19 सितम्बर 2026/   मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के आज अम्बिकापुर पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और आम जनता द्वारा स्थानीय पीजी कॉलेज ग्राउंड  हेलीपेड पर उनका पुष्पगुच्छ भेंट…

    Read more

    सेवा और सुशासन की पहल से खत्म हुई टपकती छत की चिंता, हरीप्रसाद को मिला अपने सपनों का पक्का आशियाना

    सेवा और सुशासन की पहल से खत्म हुई टपकती छत की चिंता, हरीप्रसाद को मिला अपने सपनों का पक्का आशियाना रायपुर, 19 सितम्बर 2026/ आमजन के जीवन को सुगम बनाने…

    Read more

    NATIONAL

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    PM Modi ने लॉन्च किया NGT Mobile App, अब मोबाइल पर मिलेगी पर्यावरण से जुड़े केस की हर जरूरी जानकारी

    PM Modi ने लॉन्च किया NGT Mobile App, अब मोबाइल पर मिलेगी पर्यावरण से जुड़े केस की हर जरूरी जानकारी

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल