Ro no D15139/23

बस्तर की 21 ग्राम पंचायतों को स्वच्छ और सुंदर बनाने की बड़ी पहल

06 अगस्त को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला

जगदलपुर 05 अगस्त 2026/ ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता को एक नई दिशा देने और पर्यावरण संरक्षण को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण जिला पंचायत बस्तर द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। गुरुवार 06 अगस्त को जिला पंचायत सभागार बस्तर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु एक दिवसीय गहन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले की चयनित 21 ग्राम पंचायतों के सरपंच, उपसरपंच, सचिव और स्वच्छताग्राहियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है, ताकि वे अपने क्षेत्र में स्वच्छता की कमान मजबूती से संभाल सकें।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य ध्येय ग्राम पंचायतों में वैज्ञानिक एवं सतत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना तथा कचरे को उसके संग्रहण स्थल यानी घरों व संस्थानों से ही अलग-अलग करने की आदत को बढ़ावा देना है। इस कार्यशाला में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण छत्तीसगढ़ की राज्य सलाहकार श्रीमती मधुरिमा महेन्द्र गिरी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगी। वे उपस्थित जनप्रतिनिधियों और स्वच्छताकर्मियों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रमुख प्रावधानों, पंचायतों की भूमिका एवं दायित्वों, तथा सूखा, गीला, हानिकारक और सैनिटरी जैसे चार प्रकार के कचरे के सही पृथक्करण की विस्तार से जानकारी प्रदान करेंगी।

इसके साथ ही कार्यशाला में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण की सुचारू व्यवस्था, उपयोगकर्ता शुल्क के निर्धारण और ग्राम पंचायत स्तर पर उपविधियों के निर्माण व पालन पर भी गहन चर्चा की जाएगी। इस एक दिवसीय प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों को अपने-अपने ग्राम पंचायतों में नियमों का कड़ाई और प्रभावशीलता से पालन सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि बस्तर के ग्रामीण अंचल स्वच्छ, सुंदर और सतत विकास के नए आयाम स्थापित कर सकें।

  • Related Posts

    झोपड़ी से पक्के आशियाने तक का सफर प्रधानमंत्री आवास योजना ने खिरमनी के जीवन को दी नई दिशा

      जगदलपुर, 18 सितम्बर 2026/ कच्ची झोपड़ी, टपकती छत और बरसात में कीचड़ से सना फर्श यह कोई कल्पना नहीं, बल्कि बस्तर जिले के जनपद पंचायत जगदलपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत…

    Read more

    सीएम हेल्पलाइन और जनदर्शन के आवेदनों का तय समय में करें समाधान

      जगदलपुर, 18 सितम्बर 2026/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशानुसार शुक्रवार को कलेक्टोरेट के आस्था कक्ष में अपर कलेक्टर श्री सीपी बघेल ने विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों…

    Read more

    NATIONAL

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    PM Modi ने लॉन्च किया NGT Mobile App, अब मोबाइल पर मिलेगी पर्यावरण से जुड़े केस की हर जरूरी जानकारी

    PM Modi ने लॉन्च किया NGT Mobile App, अब मोबाइल पर मिलेगी पर्यावरण से जुड़े केस की हर जरूरी जानकारी

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल