Ro no D15139/23

आयुष पॉलीक्लीनिक में पौधरोपण संपन्न

राजनांदगांव 05 अगस्त 2026। महापौर श्री मधुसूदन यादव आयुष पॉलीक्लिनिक दीनदयाल नगर चिखली राजनांदगांव परिसर में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में एक पेड़ माँ के नाम एवं जहां हरियाली वहां खुशहाली का संदेश देते हुए बड़ी संख्या में पौधरोपण किया गया। महापौर श्री मधुसूदन यादव ने पौधरोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा नागरिकों को पर्यावरण व स्वास्थ्य संरक्षण के लिए पौधरोपण करने प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री जीआर मरकाम ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी तथा जनमानस को योजना का लाभ लेने तथा सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में नीम, कचनार, तुलसी, अमलतास, आंवला, कदम, अर्जुन, रीठा, हर्रा, मुनगा, बहेड़ा, शिकाकाई, अश्वगंधा, जामुन, पलाश, बेल सहित अन्य औषधी वनस्पति, फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण स्वच्छता, पौधरोपण एवं उनका संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में अध्यक्ष नगर निगम श्री पारस वर्मा, जिला आयुष अधिकारी डॉ. शिल्पा मिश्रा सहित अन्य पार्षदगण, अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं नागरिक उपस्थित थे।

  • Related Posts

    जशप्योर और जय जंगल के साथ महुआ का सफर:

     पारंपरिक वन उपज से आधुनिक फूड प्रोडक्ट तक 14 वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर के दूसरे दिन भी जशपुर के महुआ उत्पाद बने आकर्षण, गुणवत्ता और पैकेजिंग देखकर आगंतुक हुए प्रभावित…

    Read more

    सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत माई भारत टीम ने किया रक्तदान

    जशपुरनगर 19 सितंबर 2026/ सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से माई भारत (MY Bharat), युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत…

    Read more

    NATIONAL

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    PM Modi ने लॉन्च किया NGT Mobile App, अब मोबाइल पर मिलेगी पर्यावरण से जुड़े केस की हर जरूरी जानकारी

    PM Modi ने लॉन्च किया NGT Mobile App, अब मोबाइल पर मिलेगी पर्यावरण से जुड़े केस की हर जरूरी जानकारी

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल