Ro no D15139/23

वंदे मातरम्” की 150वीं वर्षगांठ पर धमतरी में सप्ताहभर चलेंगे राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रम राष्ट्रप्रेम और सांस्कृतिक चेतना का महापर्व: धमतरी में 7 से 15 अगस्त तक होंगे “वंदे मातरम्” आधारित आयोजन

 

धमतरी, 6 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जयंत नाहटा के निर्देशन में धमतरी जिले में 7 से 15 अगस्त 2026 तक “वंदे मातरम्” की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में तृतीय चरण के अंतर्गत विविध सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में जिला पंचायत द्वारा धमतरी, कुरूद, मगरलोड एवं नगरी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए कार्यक्रमों का प्रभावी एवं गरिमामय आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

निर्धारित कार्यक्रमों के अंतर्गत जिले के शासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, ग्राम पंचायतों एवं सार्वजनिक स्थलों पर “वंदे मातरम्” के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय महत्व पर आधारित विविध आयोजन किए जाएंगे। इनमें प्रभात फेरियां, सामूहिक वंदे मातरम् गायन, देशभक्ति गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, संगोष्ठियां, व्याख्यानमाला, निबंध, भाषण, चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिताएं, राष्ट्रभक्ति विषयक प्रदर्शनी, वृक्षारोपण, स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान सहित अनेक रचनात्मक गतिविधियां शामिल रहेंगी। स्थानीय लोक संस्कृति एवं स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े प्रेरक प्रसंगों को भी इन आयोजनों में प्रमुखता से स्थान दिया जाएगा।

कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं विद्यार्थियों सहित समाज के सभी वर्गों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, संवैधानिक मूल्यों, स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास तथा भारतीय सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान और जागरूकता को सुदृढ़ करना है। इसके साथ ही नागरिकों में कर्तव्यबोध, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता की भावना को भी प्रोत्साहित किया जाएगा।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जयंत नाहटा ने बताया कि “वंदे मातरम्” केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की स्वतंत्रता चेतना, राष्ट्रीय अस्मिता और आत्मगौरव का अमर प्रतीक है। इसकी 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से नई पीढ़ी को देश के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और राष्ट्र निर्माण के आदर्शों से जोड़ने का सार्थक प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जिले की सभी जनपद पंचायतों एवं ग्राम पंचायतों में शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप व्यापक जनभागीदारी के साथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सभी संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी आपसी समन्वय से इन आयोजनों को सफल बनाएंगे, ताकि “हर घर राष्ट्रभक्ति, हर मन वंदे मातरम्” की भावना जन-जन तक पहुंचे और आजादी के अमृतकाल में राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश और अधिक सशक्त रूप से प्रसारित हो।
/: पाराशर::

  • Related Posts

    लघु उद्योगों और एमएसएमई को मजबूत बनाकर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का रोडमैप तैयार कर रही सरकार : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

    14वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर में वित्त मंत्री ने कहा—2047 तक विकसित भारत के साथ कदमताल करता विकसित छत्तीसगढ़ बनाना लक्ष्य*   *एमएसएमई, स्टार्टअप, मैन्युफैक्चरिंग, रोजगार और निवेश को बढ़ावा देने…

    Read more

    अमगांव में शासकीय भवनों को जबरन तोड़े जाने संबंधी समाचार का प्रशासन ने किया खण्डन

    कोरबा, 20 सितंबर 2026/ हरदीबाजार तहसील अंतर्गत ग्राम अमगांव में एसईसीएल द्वारा अधिग्रहित भूमि पर स्थित शासकीय भवनों को जबरन एवं बलपूर्वक तोड़े जाने संबंधी प्रकाशित समाचार के संबंध में…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया ‘राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला’ का शुभारंभ

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया ‘राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला’ का शुभारंभ

    बाढ़ पीड़ितों को राहत देने सभी मंत्री एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करें : श्रवण कुमार,

    बाढ़ पीड़ितों को राहत देने सभी मंत्री एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करें  : श्रवण कुमार,

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    PM Modi ने लॉन्च किया NGT Mobile App, अब मोबाइल पर मिलेगी पर्यावरण से जुड़े केस की हर जरूरी जानकारी

    PM Modi ने लॉन्च किया NGT Mobile App, अब मोबाइल पर मिलेगी पर्यावरण से जुड़े केस की हर जरूरी जानकारी

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक