Ro no D15139/23

कुनकुरी में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय का आगमन प्रस्तावित

कलेक्टर एवं एसएसपी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

जशपुरनगर 06 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता के अमृत काल में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से कुनकुरी में भव्य तिरंगा यात्रा आयोजित की जाएगी। तिरंगा यात्रा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आगमन प्रस्तावित है। इसे देखते हुए कलेक्टर श्री रोहित व्यास एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने बुधवार को कुनकुरी पहुंचकर तिरंगा यात्रा एवं मंचीय कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया तथा सभी तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने लोयोला कॉलेज कुनकुरी से जय स्तंभ चौक तक प्रस्तावित तिरंगा यात्रा मार्ग का अवलोकन किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, चिकित्सा सुविधा, पेयजल, पार्किंग एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि तिरंगा यात्रा में हजारों स्कूली छात्र-छात्राएं, युवा एवं आमजन हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रभक्ति का संदेश देंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारू रूप से सुनिश्चित की जाए, ताकि प्रतिभागियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
कलेक्टर एवं एसएसपी ने लोयोला कॉलेज परिसर तथा जय स्तंभ चौक पहुंचकर मंचीय कार्यक्रम की तैयारियों की भी समीक्षा की। अधिकारियों के साथ कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री की गरिमा के अनुरूप भव्य एवं सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक व्यवस्थाएं एवं सुरक्षा संबंधी सभी आवश्यक तैयारियां पहले से सुनिश्चित करने को कहा। निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, एसडीएम श्री नंदजी पांडे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी.एस. जात्रा, पुलिस, राजस्व एवं अन्य विभागों के अधिकारी – कर्मचारी तथा स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

  • Related Posts

    अंतिम गांव तक पहुंची स्वास्थ्य सुविधा, जंगमपाल में बदली जिंदगी की तस्वीर

    आयुष्मान आरोग्य मंदिर बना ग्रामीणों के लिए भरोसे का केंद्र, तीन महीने में 23 सुरक्षित संस्थागत प्रसव*   रायपुर, 6 अगस्त 2026/ दूरस्थ गांवों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की…

    Read more

    सीजी पीएससी द्वारा एस आई भर्ती परीक्षा

    *सोशल मीडिया पर अभ्यर्थियों के नामों को लेकर फैलाई जा रही अफवाहें*   *केवल छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें*   रायपुर, 6 अगस्त 2026/…

    Read more

    NATIONAL

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई