Ro no D15139/23

कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी का नगरी के विद्यालयों में सघन निरीक्षण

शैक्षणिक गुणवत्ता, परीक्षा परिणाम और विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति पर दिया जोर
धमतरी, 6 अगस्त 2026। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मधुलिका तिवारी ने विकासखंड नगरी के विभिन्न विद्यालयों का सघन निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्थाओं, विद्यार्थियों की उपस्थिति तथा शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों एवं प्राचार्यों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, शैक्षणिक कैलेंडर के अनुरूप पाठ्यक्रम पूर्ण कराने, नियमित मूल्यांकन तथा बेहतर परीक्षा परिणाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केरेगांव में मासिक परीक्षा, निःशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण, विषयवार अध्यापन एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति की समीक्षा की गई। अनियमित विद्यार्थियों के अभिभावकों से संपर्क कर उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा ब्लूप्रिंट के अनुरूप परीक्षा तैयारी कराने के निर्देश दिए गए।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरगुड़ी में उपचारात्मक (रिमेडियल) कक्षाओं के संचालन, विद्यालय विकास योजना और विषयवार अध्यापन की समीक्षा की गई। विद्यार्थियों से संवाद के दौरान संध्या प्रार्थना सभा नियमित नहीं होने की जानकारी मिलने पर प्राचार्य को इसे तत्काल नियमित कराने के निर्देश दिए गए।
पीएम श्री श्रृंगी ऋषि सेजेस शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगरी में स्मार्ट बोर्ड एवं इंटरएक्टिव पैनल के माध्यम से आधुनिक शिक्षण पद्धति की सराहना की गई। जिला शिक्षा अधिकारी ने कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों को रसायन शास्त्र में ‘रासायनिक आबंधन’ विषय का अध्यापन भी कराया। साथ ही प्रवीण सूची में स्थान बनाने योग्य विद्यार्थियों की पहचान कर उन्हें विशेष मार्गदर्शन देने तथा नीट एवं जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की गंभीर तैयारी के लिए प्रेरित किया।
निरीक्षण के दौरान सहायक संचालक श्री कीर्ति कुमार साहू एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी नगरी श्री कलीराम साहू भी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    लघु उद्योगों और एमएसएमई को मजबूत बनाकर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का रोडमैप तैयार कर रही सरकार : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

    14वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर में वित्त मंत्री ने कहा—2047 तक विकसित भारत के साथ कदमताल करता विकसित छत्तीसगढ़ बनाना लक्ष्य*   *एमएसएमई, स्टार्टअप, मैन्युफैक्चरिंग, रोजगार और निवेश को बढ़ावा देने…

    Read more

    अमगांव में शासकीय भवनों को जबरन तोड़े जाने संबंधी समाचार का प्रशासन ने किया खण्डन

    कोरबा, 20 सितंबर 2026/ हरदीबाजार तहसील अंतर्गत ग्राम अमगांव में एसईसीएल द्वारा अधिग्रहित भूमि पर स्थित शासकीय भवनों को जबरन एवं बलपूर्वक तोड़े जाने संबंधी प्रकाशित समाचार के संबंध में…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया ‘राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला’ का शुभारंभ

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया ‘राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला’ का शुभारंभ

    बाढ़ पीड़ितों को राहत देने सभी मंत्री एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करें : श्रवण कुमार,

    बाढ़ पीड़ितों को राहत देने सभी मंत्री एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करें  : श्रवण कुमार,

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    PM Modi ने लॉन्च किया NGT Mobile App, अब मोबाइल पर मिलेगी पर्यावरण से जुड़े केस की हर जरूरी जानकारी

    PM Modi ने लॉन्च किया NGT Mobile App, अब मोबाइल पर मिलेगी पर्यावरण से जुड़े केस की हर जरूरी जानकारी

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक