Ro no D15139/23

राज्य में अब तक औसत औसतन 606.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सर्वाधिक 872.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज

 

​रायपुर, 07 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ में इस वर्ष मानसून का प्रदर्शन काफी बेहतर बना हुआ है और प्रदेश भर में बारिश की स्थिति कुल मिलाकर संतोषजनक है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी राज्यस्तरीय आंकड़ों के अनुसार 1 जून से 7 अगस्त 2026 तक प्रदेश में औसतन 606.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की जा चुकी है, जो कि सामान्य औसत वर्षा 612.8 मिलीमीटर का लगभग 99 प्रतिशत है। इस अवधि के दौरान राज्य में आज औसतन 10.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

​मानसून के इस आंकड़े के पीछे राज्य के विभिन्न जिलों में बारिश की काफी असमान स्थिति भी देखने को मिल रही है।प्रदेश के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में अब तक सर्वाधिक बारिश दर्ज की गई है, जहाँ सामान्य औसत की तुलना में 187.8 प्रतिशत यानी 872.8 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है। इसके ठीक विपरीत उत्तरी छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में स्थिति सबसे अधिक चिंताजनक बनी हुई है, जहाँ अब तक सामान्य औसत का महज 65.6 प्रतिशत यानी केवल 304.5 मिलीमीटर पानी ही बरसा है।

​क्षेत्रवार स्थिति पर नज़र डालें तो मध्य छत्तीसगढ़ एवं मैदानी इलाकों में मानसूनी बादल जमकर बरसे हैं। राजधानी रायपुर में औसत की तुलना में 126.8 प्रतिशत यानी 648.7 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। इसी प्रकार बलौदाबाज़ार में 701.8 मिलीमीटर (122.8%), गरियाबंद में 731.8 मिलीमीटर (125.5%), महासमुंद में 771.9 मिलीमीटर (139.4%) और धमतरी में 651.4 मिलीमीटर (110.5%) बारिश के साथ जलस्तर बेहतर स्थिति में है।

​बिलासपुर संभाग के जिलों में भी बारिश की स्थिति काफी अच्छी बनी हुई है। जांजगीर-चांपा में अब तक 798.1 मिलीमीटर (126%), सक्ती में 668.8 मिलीमीटर (119.4%), बिलासपुर में 635.4 मिलीमीटर (108.5%) और मुंगेली में 584.8 मिलीमीटर (107.1%) बारिश दर्ज की गई है। वहीं दूसरी ओर गौरेला-पेन्ड्र-मरवाही में 577.4 मिलीमीटर (98.6%), रायगढ़ में 602.9 मिलीमीटर (93.8%) और कोरबा में 618.9 मिलीमीटर (93.4%) वर्षा के साथ आंकड़ा सामान्य के करीब बना हुआ है।

​दुर्ग संभाग के मैदानी और सीमावर्ती जिलों में वर्षा का मिला-जुला असर देखने को मिला है। बालोद जिले में 686.9 मिलीमीटर (117.6%) और दुर्ग में 504.6 मिलीमीटर (108.4%) वर्षा दर्ज हुई है। हालाँकि संभाग के अन्य जिलों जैसे राजनांदगांव में 517.4 मिलीमीटर (97.5%), खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 418.0 मिलीमीटर (94.8%), कबीरधाम में 377.5 मिलीमीटर (81.5%), बेमेतरा में 354.9 मिलीमीटर (77.5%) और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 530.9 मिलीमीटर (73.3%) बारिश ही हो सकी है।

​ दक्षिणी छत्तीसगढ़ यानी बस्तर संभाग की बात करें तो नारायणपुर जिला वर्षा के मामले में सबसे आगे रहा है, जहाँ 1008.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है जो सामान्य का 134.9 प्रतिशत है। दंतेवाड़ा में 758.9 मिलीमीटर (92.6%) और कोंडागांव में 598.6 मिलीमीटर (87.4%) बारिश हुई है। वहीं संभाग के अन्य जिलों जैसे बस्तर में 564.4 मिलीमीटर (74.6%), बीजापुर में 780.4 मिलीमीटर (70.5%), कांकेर में 572.9 मिलीमीटर (69.9%) और सुकमा में 576.9 मिलीमीटर (68.1%) बारिश दर्ज की गई है।

​ सरगुजा संभाग में बारिश का प्रतिशत राज्य के बाकी हिस्सों की तुलना में कम बना हुआ है। केवल बलरामपुर जिले में स्थिति बेहतर है जहाँ 577.7 मिलीमीटर (119%) बारिश हुई है। इसके अलावा मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 505.6 मिलीमीटर (93.5%), कोरिया में 515.0 मिलीमीटर (93.3%) और सूरजपुर में 556.3 मिलीमीटर (89%) वर्षा दर्ज की गई है, जबकि जशपुर में 437.6 मिलीमीटर (71%) और सरगुजा में 304.5 मिलीमीटर (65.6%) बारिश के साथ दोनों जिले सूखे जैसी स्थिति की ओर इशारा कर रहे हैं। राज्य आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष लगातार सभी जिलों की मानसूनी गतिविधियों और जलभराव की स्थिति पर नज़र बनाए हुए है।

  • Related Posts

    बिहान ने सुनीता को दिखाई आत्मनिर्भरता की राह स्व-सहायता समूह से जुड़कर शुरू की किराना दुकान, व्यवसाय से अर्जित किया 60 हजार रुपये का मुनाफा

      रायपुर,16 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ा रहा है। महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान से ग्रामीण अंचलों तक पहुंच रही आयुष चिकित्सा

      धरमपुर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 57 मरीजों को मिला उपचार एवं परामर्श रायपुर , 16 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस