Ro no D15139/23

बिहान ने सुनीता को दिखाई आत्मनिर्भरता की राह स्व-सहायता समूह से जुड़कर शुरू की किराना दुकान, व्यवसाय से अर्जित किया 60 हजार रुपये का मुनाफा

रायपुर,16 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ा रहा है। महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से नियमित बचत, आपसी सहयोग और बैंक ऋण जैसी सुविधाएं महिलाओं को आजीविका के नए अवसर दे रही हैं। सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत कोरंधा की श्रीमती सुनीता गुप्ता की कहानी इस बदलाव की एक प्रेरक मिसाल है।

परिवार की सीमित आय के बीच घर की जरूरतें पूरी करना श्रीमती सुनीता के लिए चुनौतीपूर्ण था। आमदनी का अतिरिक्त स्रोत विकसित करने की इच्छा से वे गायत्री स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं। समूह में नियमित बचत और सदस्यों के सहयोग से उन्हें स्वरोजगार शुरू करने का अवसर मिला। बिहान योजना के तहत बैंक ऋण प्राप्त कर उन्होंने किराना दुकान शुरू की।

श्रीमती सुनीता की मेहनत और बेहतर व्यवसाय संचालन से दुकान धीरे-धीरे आगे बढ़ी। इससे परिवार की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिली और उन्होंने अब तक लगभग 60 हजार रुपये का मुनाफा अर्जित किया है। व्यवसाय से हुई आमदनी ने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के साथ दुकान का विस्तार करने का उनका आत्मविश्वास भी बढ़ाया है।

श्रीमती सुनीता गुप्ता बताती हैं कि बिहान से मिली सहायता ने उन्हें अपना व्यवसाय शुरू करने का अवसर दिया। वे मुख्यमंत्री एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहती हैं कि शासन की योजनाएं ग्रामीण महिलाओं को आगे बढ़ने और आत्मनिर्भर बनने का संबल दे रही हैं।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा की कहानी’ श्रृंखला में सुनीता गुप्ता की यह सफलता बताती है कि स्व-सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं अपनी मेहनत और उद्यम से परिवार की आय बढ़ाने के साथ आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में भी कदम बढ़ा सकती हैं।

  • Related Posts

      वनांचल के गौतम ऋषि पहाड़ को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की पहल, ग्रामीणों से संवाद कर कलेक्टर ने जानी समस्याएं

      मांदागिरी में पर्यटन विकास के प्रस्ताव पर हुई चर्चा, सड़क-पुल निर्माण से आवागमन सुगम बनाने और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर धमतरी, 16 अक्टूबर…

    Read more

     सोंढुर नदी के तट पर रिवर कैंपिंग से ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने की पहल घीकुड़िया में लोकसंस्कृति, पक्षी अवलोकन और कमार जनजाति की पारंपरिक ज्ञान-परंपरा से रूबरू हुए प्रतिभागी

      महिलाओं और युवाओं के लिए स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं स्वरोजगार की संभावनाओं पर हुई चर्चा धमतरी, 16 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले के ग्राम घीकुड़िया…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस