Ro no D15139/23

जनगणना ड्यूटी में तैनात शिक्षक ‘स्कूल ड्यूटी’ पर माने जायेंगे : कलकत्ता हाईकोर्ट

Calcutta High Court Verdict: कलकत्ता हाईकोर्ट ने जनगणना (Census) कार्य में शिक्षकों की तैनाती को लेकर दायर याचिकाओं पर बड़ा फैसला सुनाया. कोर्ट ने स्पष्ट रूप से कहा कि जनगणना कार्य के लिए प्रतिनियुक्त (Deputed) शिक्षक ‘स्कूल ड्यूटी’ पर ही माने जायेंगे. साथ ही यह भी कहा कि सक्षम अधिकारियों द्वारा दी गयी इस जिम्मेदारी से शिक्षक इनकार नहीं कर सकते. जस्टिस कृष्ण राव की एकल पीठ ने याचिका का निपटारा करते हुए जनगणना अधिकारियों और स्कूल प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किये.

शिक्षकों की नौकरी, पदोन्नति या करियर पर नहीं पड़ेगा प्रतिकूल प्रभाव

ने स्पष्ट किया कि जनगणना अधिनियम की धारा 15A (Census Act Section 15A) के तहत गणना कार्य में लगे शिक्षकों को स्कूल ड्यूटी पर माना जायेगा. इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि इस कार्य से शिक्षक की नौकरी, पदोन्नति (Promotion) या करियर पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े. यदि जनगणना अभियान के निदेशक या प्रभारी अधिकारी शिक्षकों की सेवाएं लेना चाहते हैं, तो उन्हें कार्य की तारीख, समय और स्थान की लिखित जानकारी सीधे संबंधित स्कूल के प्रधान (Head of Institution) को देनी होगी.

पढ़ाई प्रभावित न होने देने की लगायी शर्त

कोर्ट ने कहा कि   के स्कूलों के प्रधान को   अधिकारियों का अनुरोध मिलने पर शिक्षकों को जाने की अनुमति देनी होगी. हालांकि, स्कूल प्रशासन को उपलब्ध अन्य शिक्षकों के माध्यम से वैकल्पिक व्यवस्था करनी होगी, ताकि छात्रों की पढ़ाई का नुकसान न हो.

विवादित अधिसूचना सरकार ले चुकी है वापस

पश्चिम बंगाल सरकार ने अदालत को सूचित किया कि शिक्षकों से स्कूल के समय के बाद (After School Hours) और सप्ताहांत (Weekends) में जनगणना कार्य कराने से संबंधित विवादित अधिसूचना को पहले ही वापस ले लिया गया है.

  • Related Posts

    केंद्र सरकार को झटके लगते ही क्यों मुखर हो जाते हैं NDA के साथी? चिराग, मांझी और कुशवाहा की राजनीति समझिए

    Chirag Paswan-Jitan Ram Manjhi Politics: गठबंधन की राजनीति में साथ रहना और हर मुद्दे पर एक जैसी राय रखना, दोनों अलग-अलग बातें हैं. केंद्र में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में…

    Read more

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    पीरपैंती में संथाल और पहाड़िया समुदाय की महिलाओं को सौंपी गई घरों की चाबी भूमिहीन परिवारों को मिला स्थायी आवास और सम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर अतीश दीपंकर…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस