Ro no D15139/23

नागपुर में क्लोरीन गैस लीक से मचा हड़कंप, गोधनी प्लांट से 40 लोग अस्पताल पहुंचे

घटना गोधनी नगर पंचायत के जल शोधन केंद्र (Water Purification Center) की है. मनकापुर थाना प्रभारी हरेश कालसेकर के अनुसार, देर रात करीब 1 से 1:45 बजे के बीच जल शोधन केंद्र में क्लोरीन गैस के रिसाव की सूचना मिली. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का काम शुरू किया. कई लोगों को पुलिस और प्राइवेट गाड़ियों की मदद से अस्पताल भेजा गया. वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर राहत और बचाव अभियान चलाया गया. इस दौरान स्थानीय पार्षद ने भी प्रशासन की मदद की और प्रभावित लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया गया.

बाद में एनडीआरएफ, दमकल विभाग और अन्य एजेंसियों की टीमें भी मौके पर पहुंचीं. सभी एजेंसियों ने मिलकर  को नियंत्रित करने का काम किया. पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह (24 अगस्त) करीब 9 बजे तक गैस रिसाव पर काबू पा लिया गया. फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और इलाके में शांति है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है.

आसपास 200 मीटर के दायरे में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

पुलिस ने बताया कि गैस रिसाव के बाद पुलिस और सुरक्षा कर्मियों ने प्लांट के आसपास 200 मीटर के दायरे में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया. इलाके को घेरकर लोगों की आवाजाही रोक दी.  आए कई लोग खुद अस्पताल पहुंचे, जबकि कुछ लोगों को पुलिस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर भरोसा न करें और केवल प्रशासन की ओर से दी गयी जानकारी पर ही विश्वास करें.

  • Related Posts

    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

      मुख्यमंत्री द्वारा अनुमोदित हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी का श्रेष्ठ कृति सम्मान, पीएच.डी. साहित्यकार दंपती डॉ. सत्यवान सौरभ व डॉ. प्रियंका सौरभ की 27 पुस्तकों के साहित्यिक सफर में…

    Read more

    जनसेवा एक्सप्रेस में सांप दिखाकर यात्रियों से पैसे मांगने वाले 6 सपेरे पकड़ाये

    अतीश दीपंकर स्टेट ब्यूरो हेड बिहार | पूर्व मध्य रेल के सोनपुर मंडल में गाड़ी संख्या 14618 जनसेवा एक्सप्रेस के साधारण कोच में सांप दिखाकर यात्रियों से पैसे मांगने के…

    Read more

    NATIONAL

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस