Ro no D15139/23

भाई के रक्षाबंधन लुक को बनाएं खास, ट्रेडिशनल से इंडो-वेस्टर्न तक ट्राई करें ये आउटफिट्स

Rakhi Outfit Ideas for Men: रक्षाबंधन का त्योहार आते ही बहनें अपने कपड़ों और लुक को लेकर तैयारियां शुरू कर देती हैं, लेकिन अब भाई भी अपने राखी लुक को लेकर काफी एक्साइटेड रहते हैं. आखिर बहन के साथ फोटो खिंचवानी हो, घर पर मेहमान आने हों या परिवार के साथ त्योहार मनाना हो, तो लुक भी थोड़ा खास होना चाहिए. अगर आप भी इस रक्षाबंधन पर कुछ ऐसा पहनना चाहते हैं जो ट्रेडिशनल भी लगे और ज्यादा ओवर न हो, तो इन आउटफिट आइडियाज को ट्राई कर सकते हैं.

कुर्ता-पायजामा (Rakhi Outfit Ideas for Men)

रक्षाबंधन जैसे त्योहार के लिए कुर्ता-पायजामा कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होता. अगर आपको सिंपल और एलिगेंट लुक पसंद है, तो व्हाइट, क्रीम, बेज या पेस्टल कलर का कुर्ता चुन सकते हैं. इसके साथ सफेद या मैचिंग पायजामा पहनें. फुटवियर में मोजड़ी या सिंपल ट्रेडिशनल सैंडल इस लुक के साथ काफी अच्छे लगेंगे.

कुर्ते के साथ पहनें जैकेट

अगर आपको थोड़ा रॉयल और स्टाइलिश दिखना है, तो कुर्ते के ऊपर नेहरू जैकेट (Rakhi Outfit Ideas for Men) पहनना बढ़िया आइडिया है. प्लेन कुर्ते के साथ प्रिंटेड या टेक्सचर्ड जैकेट पहनी जा सकती है. वहीं, अगर कुर्ता थोड़ा डिजाइन वाला है तो जैकेट को सिंपल रखना बेहतर रहेगा.

शॉर्ट कुर्ता और जींस से बनाएं इंडो-वेस्टर्न लुक

अगर आपको पूरा ट्रेडिशनल पहनना पसंद नहीं है, तो शॉर्ट कुर्ते के साथ जींस ट्राई कर सकते हैं. सफेद या पेस्टल शॉर्ट कुर्ते के साथ ब्लू डेनिम काफी अच्छा कॉम्बिनेशन बनाता है. इसके साथ लोफर्स या क्लीन स्नीकर्स पहन सकते हैं.

शर्ट पहनना है तो थोड़ा फेस्टिव टच दें

अगर आप कुर्ता नहीं पहनना चाहते तो शर्ट और ट्राउजर से भी अच्छा रक्षाबंधन लुक बनाया जा सकता है. इसके लिए लिनेन या कॉटन की पेस्टल शर्ट चुनें और इसे बेज, क्रीम या ब्लैक ट्राउजर (Rakhi Outfit Ideas for Men) के साथ पेयर करें.

एक्सेसरीज से पूरा करें अपना लुक

आउटफिट के साथ छोटी-छोटी चीजें भी पूरे लुक को बेहतर बना सकती हैं. कुर्ते के साथ घड़ी, ब्रेसलेट या सिंपल चेन पहन सकते हैं. अगर आपको ट्रेडिशनल लुक पसंद है तो मोजड़ी या कोल्हापुरी चप्पल अच्छा विकल्प है.

  • Related Posts

    विशेष लेख: सरगुजा की जीवनदायिनी श्याम घुनघुट्टा परियोजना बनी अन्नदाताओं का सहारा, 63 गांवों के खेतों तक पहुंच रहा सिंचाई का पानी

    *सेवा संकल्प अभियान*   *236 किलोमीटर लंबी नहर प्रणाली से किसानों को मिल रही सिंचाई सुविधा, अल्प वर्षा के दौरान भी खेती के लिए उपलब्ध हुआ पानी*   *23.81 करोड़…

    Read more

    अमिताभ का ‘एंग्री यंग मैन’ लुक भी पड़ा फीका, फिर क्यों शोहरत के शिखर पर बैठकर ओशो के बर्तन धोने लगे ये सुपरस्टार?

    मुंबई के फिल्मी गलियारों में उस वक्त हलचल मच जाती है, जब करियर के शिखर पर पहुंचा एक एक्टर प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर रातोंरात गायब हो जाता है… अपने पीछे छोड़…

    Read more

    NATIONAL

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस