Ro no D15139/23

सावन की अंतिम सोमवारी पर सजा बाबा बैद्यनाथ का दरबार, गूंजा ‘हर-हर महादेव’

Sawan Last Somwari 2026: देवघर स्थित  में सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर श्रद्धालुओं और कांवरियों की भीड़ बढ़ने लगी है. रविवार शाम से ही बाबा नगरी में कांवरियों के पहुंचने का सिलसिला तेज हो गया. दिन में अपेक्षाकृत कम भीड़ रही, लेकिन रात होते-होते कांवरियों की संख्या बढ़ने लगी. अंतिम सोमवारी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जलार्पण के लिए पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था और मजबूत कर दी है.

रविवार को 1.87 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण

श्रावणी मेले के 25वें दिन रविवार को बाबा मंदिर का पट निर्धारित समय पर खोला गया. पट खुलने के बाद पुजारी राकेश झा ने बाबा भोलेनाथ की दैनिक सरदारी पूजा संपन्न कराई. इसके बाद सुबह 4:11 बजे से आम कांवरियों के लिए अरघा के माध्यम से जलार्पण की प्रक्रिया शुरू हुई. रविवार को कुल 1,87,239 श्रद्धालुओं ने अरघा के जरिए बाबा बैद्यनाथ का जलार्पण कर मंगलकामना की. इनमें बाहरी अरघा से 86,364 और आंतरिक अरघा से 1,00,875 श्रद्धालुओं ने जल चढ़ाया.

मंदिर परिसर से बाहर तक पहुंची कांवरियों की कतार

रविवार को श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या का असर कतार व्यवस्था पर भी दिखाई दिया. बाहरी अरघा से जलार्पण करने वाले कांवरियों की कतार मंदिर परिसर से बाहर निकलकर सरदार पंडा लेन तक पहुंच गई. भीड़ बढ़ने के साथ कतार लगातार लंबी होती गई और श्रद्धालुओं को अपनी बारी के लिए काफी समय तक इंतजार करना पड़ा. ओवरब्रिज गली में भी कांवरियों की लंबी कतार लगी, जिसके कारण कई घंटे तक जाम जैसी स्थिति बनी रही.

भीड़ नियंत्रण में जुटा रहा पुलिस बल

श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मंदिर और आसपास के मेला क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई. पुलिसकर्मी कतार को व्यवस्थित करने और श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारु बनाए रखने में लगातार जुटे रहे. प्रशासन की टीम भी मेला क्षेत्र में व्यवस्था पर नजर बनाए रही, ताकि भीड़ बढ़ने के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था उत्पन्न न हो.

अंतिम सोमवारी के लिए प्रशासन अलर्ट

अंतिम सोमवारी पर श्रद्धालुओं की संख्या में और इजाफा होने की संभावना को देखते हुए बाबा वैद्यनाथ मंदिर प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है. मंदिर प्रभारी एसडीएम रवि कुमार ने सभी मंदिर कर्मचारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है. उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं को हर हाल में दुरुस्त रखने और भीड़ के दौरान अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने को कहा है.

अंतिम सोमवारी पर व्यवस्था की अग्निपरीक्षा

सावन की अंतिम सोमवारी बाबा नगरी के लिए सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक है. रविवार को ही बढ़ी भीड़ ने प्रशासन को आने वाली चुनौती का संकेत दे दिया है. श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षित आवाजाही और सुचारु जलार्पण के लिए पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार सक्रिय हैं. अब निगाहें अंतिम सोमवारी पर हैं, जब बाबा बैद्यनाथ के दर्शन और जलार्पण के लिए बड़ी संख्या में कांवरियों के देवघर पहुंचने की उम्मीद है.

  • Related Posts

    विशेष लेख: सरगुजा की जीवनदायिनी श्याम घुनघुट्टा परियोजना बनी अन्नदाताओं का सहारा, 63 गांवों के खेतों तक पहुंच रहा सिंचाई का पानी

    *सेवा संकल्प अभियान*   *236 किलोमीटर लंबी नहर प्रणाली से किसानों को मिल रही सिंचाई सुविधा, अल्प वर्षा के दौरान भी खेती के लिए उपलब्ध हुआ पानी*   *23.81 करोड़…

    Read more

    अमिताभ का ‘एंग्री यंग मैन’ लुक भी पड़ा फीका, फिर क्यों शोहरत के शिखर पर बैठकर ओशो के बर्तन धोने लगे ये सुपरस्टार?

    मुंबई के फिल्मी गलियारों में उस वक्त हलचल मच जाती है, जब करियर के शिखर पर पहुंचा एक एक्टर प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर रातोंरात गायब हो जाता है… अपने पीछे छोड़…

    Read more

    NATIONAL

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस