Ro no D15139/23

सावन का आखिरी मंगला गौरी व्रत आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजन विधि, सामग्री और आरती

Mangla Gauri Vrat: श्रावण माह के हर मंगलवार को मंगला गौरी व्रत रखा जाता है. यह व्रत माता पार्वती को समर्पित है. धार्मिक मान्यता है कि जो भी व्यक्ति इस दिन मां मंगला गौरी की सच्चे मन से पूजा करता है और व्रत रखता है, उस पर माता की कृपा सदैव बनी रहती है. साथ ही, मान्यता है कि साधक को अखंड सौभाग्य, सुखी वैवाहिक जीवन और संतान सुख की प्राप्ति होती है. यह व्रत सुहागिन महिलाओं के साथ-साथ अविवाहित कन्याओं के लिए भी बेहद फलदायी माना जाता है. यदि किसी कन्या के विवाह में देरी हो रही हो या कुंडली में मंगल दोष की स्थिति हो, तो उनके लिए इस दिन मां गौरी का व्रत और पूजन विशेष फलदायी माना जाता है.

मंगला गौरी व्रत पूजन सामग्री

  • मां मंगला गौरी का चित्र या प्रतिमा
  • लकड़ी की चौकी
  • लाल या पीला वस्त्र
  • गंगाजल
  • कलश
  • सोलह श्रृंगार की सामग्री
  • अक्षत
  • लाल फूल
  • फल
  • मिठाई
  • गेहूं के आटे के दीपक
  • 16 प्रकार के सूखे मेवे
  • 16 प्रकार की भोग सामग्री
  • घी
  • दीपक
  • आरती की थाली
  • मंगला गौरी व्रत पूजा का शुभ मुहूर्त

    • अभिजित मुहूर्त: 25 अगस्त, दोपहर 12:03 बजे से 12:54 बजे तक.
    • अमृत काल: 25 अगस्त, दोपहर 3:48 बजे से शाम 5:33 बजे तक.
    • पूजा का महत्व: इन शुभ समय में मां गौरी और भगवान शिव की पूजा करना मंगलकारी माना जाता है.

    मंगला गौरी व्रत पूजा की विधि

    1. ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और स्वच्छ लाल या पीले वस्त्र धारण करें. इसके बाद मां मंगला गौरी के सामने व्रत का संकल्प लें.
    2. उत्तर या पूर्व दिशा की ओर मुख करके लकड़ी की चौकी पर लाल कपड़ा बिछाएं. उस पर भगवान गणेश, माता पार्वती और भगवान शिव की प्रतिमा स्थापित करें.
    3. देसी घी का दीपक जलाएं. इस व्रत में 16 बत्तियों वाले या आटे से बने चार मुख वाले दीपक का विशेष महत्व माना जाता है.
    4. सबसे पहले विघ्नहर्ता भगवान गणेश का पूजन करें.
    5. इसके बाद मां मंगला गौरी को जल, रोली, अक्षत, चंदन और सोलह श्रृंगार की सामग्री अर्पित करें.
    6. पूजन के दौरान मंगला गौरी व्रत कथा का पाठ करें या उसका श्रवण करें. इसके बाद आरती करें और मां गौरी से परिवार की सुख-समृद्धि, पति की दीर्घायु और संतान सुख की प्रार्थना करें.

    मां गौरी की आरती

    जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी. तुमको निशदिन ध्यावत, हरि ब्रह्मा शिवरी॥ ॐ जय अम्बे गौरी॥

    मांग सिंदूर विराजत, टीको मृगमद को. उज्ज्वल से दोउ नैना, चंद्रवदन नीको॥ ॐ जय अम्बे गौरी॥

    कनक समान कलेवर, रक्ताम्बर राजै. रक्तपुष्प गल माला, कंठन पर साजै॥ ॐ जय अम्बे गौरी॥

    केहरि वाहन राजत, खड्ग खप्पर धारी. सुर-नर-मुनिजन सेवत, तिनके दुखहारी॥ ॐ जय अम्बे गौरी॥

    कानन कुंडल शोभित, नासाग्रे मोती. कोटिक चंद्र दिवाकर, सम राजत ज्योति॥ ॐ जय अम्बे गौरी॥

    शुंभ-निशुंभ बिदारे, महिषासुर घाती. धूम्रविलोचन नैना, निशदिन मदमाती॥ ॐ जय अम्बे गौरी॥

    चंड-मुंड संहारे, शोणित बीज हरे. मधु-कैटभ दोउ मारे, सुर भयहीन करे॥ ॐ जय अम्बे गौरी॥

    ब्रह्माणी, रुद्राणी, तुम कमला रानी. आगम निगम बखानी, तुम शिव पटरानी॥ ॐ जय अम्बे गौरी॥

    चौंसठ योगिनी मंगल गावत, नृत्य करत भैरों. बाजत ताल मृदंगा, अरु बाजत डमरू॥ ॐ जय अम्बे गौरी॥

    तुम ही जग की माता, तुम ही हो भर्ता. भक्तन की दुख हरता, सुख-संपत्ति करता॥ ॐ जय अम्बे गौरी॥

    भुजा चार अति शोभित, वर मुद्रा धारी. मनवांछित फल पावत, सेवत नर-नारी॥ ॐ जय अम्बे गौरी॥

    कंचन थाल विराजत, अगर कपूर बाती. श्रीमालकेतु में राजत, कोटि रतन ज्योति॥ ॐ जय अम्बे गौरी॥

    श्री अम्बेजी की आरती, जो कोई नर गावे. कहत शिवानंद स्वामी, सुख-संपत्ति पावे॥

    ॐ जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी॥

  • Related Posts

    Shubho Mahalaya 2026: पितरों को नमन, मां दुर्गा का वंदन, अपनों को भेजें दिल छू लेने वाले संदेश

    Shubho Mahalaya 2026 Wishes:  कल 10 अक्टूबर 2026, शनिवार को मनाया जाएगा. यह दिन पितरों को श्रद्धांजलि देने और मां दुर्गा के आगमन का स्वागत करने का प्रतीक है. इस…

    Read more

    Shani Amavasya 2026: 10 अक्टूबर को बन रहा विशेष संयोग, शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से राहत के लिए करें ये आसान उपाय

    Shani Amavasya Upay 2026: 10 अक्टूबर 2026 को शनि अमावस्या है. शनिदेव की कृपा पाने और शनि दोष से राहत के लिए यह अमावस्या बेहद खास मानी जाती है. इस…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर