Ro no D15139/23

भागलपुर -गंगा स्नान के दौरान तीन बच्चियों की डूबने से मौत ! रक्षाबंधन के दिन मातम…

रिपोर्ट अतीश दीपंकर

– भागलपुर के पीरपैंती थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरमतपुर गोपालीचक पंचायत के वार्ड नंबर एक स्थित ओली टोला के समीप रक्षाबंधन के दिन गंगा स्नान करने के दौरान 3 बच्चियों की डूबने से मौत हो गई.!

घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को कुछ बच्चे गंगा स्नान करने गए थें। इसी दौरान उनके साथ गई तीन बच्चियां भी गहरे पानी में चली गईं।

बताया जा रहा है कि एक बच्ची के डूबने के बाद उसे बचाने के प्रयास में अन्य दो बच्चियां भी गहरे पानी में चली गईं और तीनों गहरे पानी में लापता हो गईं।श !

घटना की जानकारी मिलते ही आस-पास स्नान कर रहे बच्चों ने शोर मचाया। इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चियों की तलाश शुरू की। ग्रामीणों ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तीनों बच्चियों के शव को गहरे पानी से बाहर निकाला।

घटना की सूचना मिलने पर पीरपैंती थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं एसडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर बच्चियों की तलाश में जुटी रही।

मृतकों की पहचान करिश्मा कुमारी (18 वर्ष), पिता मुन्ना पासवान, माता रानी देवी और चंदा कुमारी (16 वर्ष), पिता मुन्ना पासवान, माता रानी देवी, दोनों निवासी ओली टोला, पोस्ट मोलटोला, थाना पीरपैंती के रूप में बताई गई है। वहीं तीसरी बच्ची की पहचान अभिलाषा कुमारी (12 वर्ष), पिता अरविंद पासवान, माता क्रांति देवी, निवासी कुसरपुर, नाथनगर के रूप में हुई है।

रक्षाबंधन के दिन हुई इस दर्दनाक घटना से क्षेत्र में सनसनी और शोक का माहौल है। स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि उत्तम यादव ने घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मृत बच्चियों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की।

कहलगांव डीएसपी ने बताया कि,शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

  • Related Posts

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    अतीश दीपंकर भागलपूर | भागलपुर में रेणु देवी हत्याकांड में करीब दो साल बाद अदालत ने फैसला सुनाया है। महिला की हत्या के बाद शव का सिर गायब था और…

    Read more

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    पीरपैंती में संथाल और पहाड़िया समुदाय की महिलाओं को सौंपी गई घरों की चाबी भूमिहीन परिवारों को मिला स्थायी आवास और सम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर अतीश दीपंकर…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस