

IMNB NEWS AGENCY बिहार स्टेट ब्यूरो चीफ अतीश दीपंकर
बांध टूटने से बाढ़ का पानी तेजी से गांव में फैल गया !
इसकी चपेट में बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल का आवास भी आ गया है।
घर और आस-पास के इलाकों में पानी भरने से लोगों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया !

वहीं, मंत्री बुलो मंडल ने मौके पर पहुंचकर बांध कटाव का जायजा लिया और अधिकारियों को तत्काल राहत एवं सुरक्षा के निर्देश दिए।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही भागलपुर की डीएम अलंकर्ता पांडे ने बाढ से संबंधित अधिकारियों के साथ पहुंचकर जयजा लिया एवं दिशा- निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि, धारा प्रवाह के करण कटाव से बाढ़ का पानी आ गया। बचाव राहत कार्य तेजी से कर दिया गया है जरूरत पड़ने पर राहत कार्य भी किया जाएगा।

जिला प्रशासन की ओर से कहा गया कि, स्थिति नियंत्रण में है और किसी भी तरह की अफवाह से बचने के लिए बताया गया। युद्ध स्तर पर बचाव कार्य किया जा रहा है।








