Ro no D15139/23

विष्णु भैया की पहल से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक मजबूती का आधार महतारी वंदन योजना से तामेश्वरी कुर्रे को मिल रहा आर्थिक संबल, स्वास्थ्य और घरेलू जरूरतों में कर रहीं राशि का उपयोग

कोरबा 31 अगस्त 2026/
कोरबा नगर के इमलीडुग्गू निवासी श्रीमती तामेश्वरी कुर्रे, पति श्री उदय कुर्रे के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे का महत्वपूर्ण माध्यम बनी है। योजना के तहत उन्हें हर माह एक हजार रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खाते में प्राप्त होती है। नियमित रूप से मिलने वाली इस सहायता से उन्हें अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने में सुविधा हो रही है।
श्रीमती तामेश्वरी कुर्रे बताती हैं कि महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली राशि का उपयोग वह मुख्य रूप से अपने स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों और घरेलू खर्चों में करती हैं। परिवार की रोजमर्रा की आवश्यकताओं के बीच हर माह मिलने वाली यह राशि उनके लिए उपयोगी आर्थिक संबल का कार्य कर रही है। इससे उन्हें अपनी छोटी-बड़ी जरूरतों के लिए आर्थिक रूप से सहारा मिलता है और घरेलू बजट को व्यवस्थित करने में भी मदद मिलती है।
श्रीमती कुर्रे ने कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। नियमित आर्थिक सहायता मिलने से महिलाओं को अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने में सुविधा मिलती है और उनमें आत्मविश्वास भी बढ़ता है।
योजना का लाभ मिलने पर उन्होंने विष्णु भैया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हर माह मिलने वाली यह राशि उनके लिए काफी उपयोगी साबित हो रही है। इससे वे अपनी स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के साथ-साथ घर-परिवार की आवश्यकताओं को भी पूरा कर पा रही हैं। उन्होंने कहा कि विष्णु भैया ने हम बहनों की जरूरतों और समस्याओं को समझते हुए जिस तरह सहयोग का हाथ बढ़ाया है, वह हमारे लिए बहुत मायने रखता है। उनका यह अपनापन और संवेदनशीलता हम महिलाओं के लिए आत्मविश्वास और संबल का आधार बन रही है।

  • Related Posts

    देश के अग्रणी राज्यों में होगी छत्तीसगढ़ की पहचान : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

      0 नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर में विकास और समृद्धि का नया अध्याय : मुख्यमंत्री* 0 बस्तर को देश का सबसे विकसित आदिवासी अंचल बनाने के संकल्प…

    Read more

    मिट्टी के कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक

    *प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली अमर सिंह की जिंदगी* ​रायपुर, 05 सितंबर 2026/ बरसात के दिनों में टपकती खपरैल और सीलन भरी मिट्टी की दीवारें नारायणपुर नगर पालिका परिषद के…

    Read more

    NATIONAL

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात