Ro no D15139/23

आगामी जन्माष्टमी एवं गणेशोत्सव को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा कलेक्टर-एसपी की उपस्थिति में फ्लैग मार्च – असामाजिक तत्वों को स्पष्ट संदेश, कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाही

🔷 *शहर के प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की पैनी नजर – अड्डेबाजी, गुंडागर्दी, शराबखोरी एवं उपद्रवी गतिविधियों पर जीरो टॉलरेंस*

 

🔷 *त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने धमतरी पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर*

 

आगामी जन्माष्टमी एवं गणेशोत्सव को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से आज जिला मुख्यालय धमतरी एवं आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में कलेक्टर श्री अबिनास मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया।

 

फ्लैग मार्च के माध्यम से जिला प्रशासन एवं पुलिस ने आमजन को सुरक्षा का भरोसा तथा असामाजिक तत्वों को कानून का सख्ती से पालन करने का स्पष्ट संदेश दिया।

 

फ्लैग मार्च गांधी मैदान धमतरी से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख चौराहों एवं बाजार क्षेत्रों से होते हुए लक्ष्मी निवास, अंबेडकर चौक, रत्नाबांधा, मकई चौक, सदर बाजार सहित भीड़-भाड़ वाले एवं संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए विंध्यवासिनी मंदिर के सामने से सिहावा चौक ,अर्जुनी चौक, भखारा रोड बाईपास होते हुए मुजगहन,लोहरसी होते रत्नाबांधा रोड में

सम्पन्न हुआ।

 

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा प्रमुख मार्गों, बाजार क्षेत्रों एवं संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया।

 

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि आगामी त्यौहारों के दौरान अड्डेबाजी, गुंडागर्दी, शराबखोरी, सार्वजनिक स्थानों पर उपद्रव, छेड़छाड़, मारपीट, हुड़दंग एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

ऐसी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों, उपद्रवी तत्वों एवं पूर्व में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

 

*सभी थाना क्षेत्रों में पेट्रोलिंग एवं नाकाबंदी एवं सघन चेकिंग*

 

पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय के निर्देश पर आगामी त्यौहारों को देखते हुए जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में नाकाबंदी, वाहन चेकिंग एवं संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की जा रही है।

 

प्रमुख मार्गों एवं प्रवेश-निकास मार्गों पर पुलिस बल तैनात कर वाहनों की रैंडम चेकिंग की जा रही है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही अवैध हथियार, शराब, मादक पदार्थ एवं अन्य आपत्तिजनक गतिविधियों के विरुद्ध भी लगातार कार्यवाही की जा रही है।

 

सीसीटीवी निगरानी, पेट्रोलिंग एवं सुरक्षा व्यवस्था रहेगी मजबूत

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि त्यौहारों के दौरान शहर एवं जिले में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, बैरिकेडिंग, रैंडम चेकिंग, पैदल पेट्रोलिंग एवं मोबाइल पेट्रोलिंग को बढ़ाया गया है। भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों एवं संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

 

पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर स्थिति पर नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से तत्काल प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

 

*नागरिकों से अपील -:* संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे त्यौहारों को शांति, सौहार्द, भाईचारे एवं आपसी सहयोग के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सामग्री साझा करने से बचें।

 

यदि किसी व्यक्ति को कोई संदिग्ध व्यक्ति, वाहन अथवा गतिविधि दिखाई देती है, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। नागरिकों की सजगता एवं सहयोग से ही सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है।

 

*धमतरी पुलिस हेल्पलाइन*

📞 100 / 112 — आपातकालीन पुलिस सेवा

📞 94791-92299 — धमतरी पुलिस कंट्रोल रूम

धमतरी पुलिस का संदेश:

“त्यौहार खुशियों का है, कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का नहीं। शांति एवं सौहार्द बनाए रखें, कानून का पालन करें और सुरक्षित त्यौहार मनाएं।”

 

कलेक्टर श्री अबिनास मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय द्वारा समस्त जिलेवासियों को आगामी त्यौहारों की शुभकामनाएं देते हुए शांति, भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की गई है।

 

फ्लैग मार्च के दौरान डीएफओ श्री कृष्ण जाधव, एएसपी श्री डी.सी. पटेल, एएसपी श्री शैलेन्द्र कुमार पांडेय, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती इंदिरा देहारी, सीएसपी श्री अभिषेक चतुर्वेदी (IPS), एसडीएम श्री पियुष तिवारी, डीएसपी श्री भानूप्रताप चंद्राकर, डीएसपी श्री यशकरण दीप ध्रुव, तहसीलदार कुश प्रधान,रक्षित निरीक्षक, समस्त थाना प्रभारी, यातायात प्रभारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल, डीआरजी एवं यातायात पुलिस के जवान उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से अन्नू तिवारी को मिला मातृत्व के दौरान आर्थिक संबल

    योजना की राशि से पोषण संबंधी जरूरतें हुईं पूरी, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ अम्बिकापुर 01 सितम्बर 2026/  प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को मातृत्व के दौरान आर्थिक सहयोग…

    Read more

    कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा की

      – गिरदावरी कार्य की नियमित मॉनिटरिंग एवं त्रुटिरहित कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   *- बच्चों के स्वास्थ्य के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर होगा आयोजित*   *- कुपोषित…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार