Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से अन्नू तिवारी को मिला मातृत्व के दौरान आर्थिक संबल

योजना की राशि से पोषण संबंधी जरूरतें हुईं पूरी, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ

अम्बिकापुर 01 सितम्बर 2026/  प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को मातृत्व के दौरान आर्थिक सहयोग प्रदान कर उनके पोषण और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना से लाभान्वित अम्बिकापुर में रहने वाली श्रीमती अन्नू तिवारी ने बताया कि पहली बार गर्भवती होने पर उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्र में योजना के संबंध में जानकारी मिली और आवश्यक फॉर्म भरकर योजना का लाभ लिया।

श्रीमती अन्नू तिवारी ने बताया कि फॉर्म भरने के कुछ दिनों बाद उन्हें ₹1,000 की राशि प्राप्त हुई। इसके बाद उन्हें ₹2,000 की राशि मिली। प्रसव के बाद शिशु को निर्धारित तीन टीके लगने के पश्चात उन्हें पुनः ₹2,000 की राशि प्राप्त हुई। इस प्रकार योजना के तहत प्राप्त आर्थिक सहायता का उपयोग उन्होंने अपने खान-पान और पोषण संबंधी जरूरतों में किया।

उन्होंने बताया कि योजना की राशि से गर्भावस्था और प्रसव के बाद अपने स्वास्थ्य तथा बच्चे के पोषण का बेहतर ध्यान रखने में सहायता मिली। इससे वे और उनका बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

अन्नू तिवारी ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के माध्यम से आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय तथा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि योजना गर्भवती महिलाओं के लिए उपयोगी है और मातृत्व के दौरान आर्थिक सहायता मिलने से परिवार को काफी संबल मिलता है।

  • Related Posts

    नव संकल्प शिक्षण संस्थान में नए बैच के लिए प्रवेश परीक्षा एक नवंबर को

    सीजीपीएससी, सीजी एसएसबी और एसएससी जीडी की निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा तैयारी का मिलेगा अवसर मेरिट के आधार पर 50 विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क हॉस्टल सुविधा, 16 नवंबर से शुरू होंगी…

    Read more

    मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन

    जशपुरनगर 18 अक्टूबर 2026 / आदिम जाति कल्याण विभाग, जिला जशपुर द्वारा मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सहायक आयुक्त…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम