Ro no D15139/23

झोलाछाप डॉक्टरों पर स्वास्थ्य विभाग की सख्ती, प्रदेशभर में अवैध क्लीनिकों की निगरानी तेज रायगढ़ में अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों का निरीक्षण, शिकायत मिलने पर की जा रही नियमानुसार कार्रवाई

रायपुर, 02 सितंबर 2026/
प्रदेश में नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा बिना वैध अनुज्ञा चिकित्सा कार्य करने वाले व्यक्तियों तथा अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों के विरुद्ध निगरानी और कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में ऐसे चिकित्सा प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जा रहा है तथा शिकायत प्राप्त होने पर संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

रायगढ़ जिले में भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों एवं बिना वैध अनुज्ञा चिकित्सा कार्य करने वाले व्यक्तियों की लगातार जांच की जा रही है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में निरीक्षण के दौरान चिकित्सा कार्य से संबंधित वैध अनुमति एवं आवश्यक दस्तावेजों की जांच की जा रही है। शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिना वैध अनुज्ञा लोगों का उपचार करने अथवा चिकित्सा या शल्य चिकित्सा करने वालों के विरुद्ध सख्ती बरती जाएगी। रायगढ़ में यह निगरानी एवं निरीक्षण प्रक्रिया निरंतर जारी है।

स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि बीमारी की स्थिति में झोलाछाप अथवा अपंजीकृत व्यक्तियों से उपचार कराने के बजाय निकटतम शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अथवा पंजीकृत चिकित्सक से ही उपचार कराएं। इससे बीमारी की सही जांच और उचित उपचार सुनिश्चित किया जा सकेगा।

  • Related Posts

    शेष लेख बारिश के मौसम में हर बूंद की सुरक्षा, धमतरी में पेयजल गुणवत्ता की चौकस निगरानी   स्रोत से घर तक सुरक्षित पेयजल की निगरानी, क्लोरीनेशन से लेकर प्रयोगशाला जांच तक बहुस्तरीय व्यवस्था                

    धमतरी, 02 सितम्बर 2026।बारिश की बूंदें जहां खेतों के लिए नई उम्मीद लेकर आती हैं, वहीं मानसून के दौरान पेयजल स्रोतों की सुरक्षा भी एक बड़ी जिम्मेदारी बन जाती है।…

    Read more

    700 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती और पदोन्नति प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न करें – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा

      0 उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा बैठक ​रायपुर, 02 सितंबर 2026/ राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और प्रशासनिक प्रक्रियाओं में गति लाने…

    Read more

    NATIONAL

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार