Ro no D15139/23

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव का 3 दिवसीय बस्तर दौरा बस्तर संभाग में संचालित आवासीय विद्यालयों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की

 

बस्तर संभाग में संचालित आवासीय विद्यालयों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की

*शिक्षा मंत्री गजेंद्र ने कहा बालिकाओं की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता*

*नक्सल उन्मूलन के पश्चात् बंद हुए विद्यालयों को पुनः प्रारंभ किया जाएगा-मंत्री श्री यादव*

रायपुर , 02 सितंबर 2026/ स्कूल शिक्षा विभाग के माननीय मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने आज अपने बस्तर संभाग के 3 दिवसीय प्रवास में सर्वप्रथम बीजापुर पहुँचकर ज़िले में संचालित आवासीय विद्यालयों की शैक्षणिक एवं आवासीय व्यवस्थाओं की समीक्षा की। अपने 3 दिवसीय प्रवास के दौरान मंत्री बस्तर, बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा में संचालित विद्यालयों की फील्ड विजिट कर जमीनी वस्तुस्थिति की जानकारी लेंगे। मंत्री श्री यादव ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, किलेपाल नं.-3, बास्तानार पहुंचकर शिक्षकों के साथ बैठक की और विद्यालय में अध्ययन-अध्यापन की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने छात्राओं से संवाद कर उनकी पढ़ाई, विद्यालय की सुविधाओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।शिक्षा मंत्री श्री यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में राज्य सरकार बेटियों की शिक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। श्री यादव ने कहा कि आवासीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर आवास, भोजन, स्वास्थ्य, खेलकूद और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय विद्यालयों की व्यवस्थाओं की समीक्षाशिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में बस्तर संभाग के नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय विद्यालय एवं छात्रावासों की व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। श्री यादव ने विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की संख्या में कमी के कारणों की जानकारी लेते हुए स्वीकृत, कार्यरत एवं रिक्त पदों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने पोर्टा केबिन में संचालित नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय विद्यालयों के भवन निर्माण की प्रगति, विद्यार्थियों के आवास एवं भोजन की व्यवस्था तथा रख-रखाव की स्थिति की भी जानकारी ली। श्री यादव ने पोर्टा केबिन विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों तथा बजट आबंटन एवं व्यय की स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में ड्रॉपआउट रोकने पर जोरशिक्षा मंत्री श्री यादव ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में छात्राओं की संख्या एवं ड्रॉपआउट की स्थिति की भी विस्तार से समीक्षा की। श्री यादव ने छात्राओं के विद्यालय छोड़ने के कारणों की जानकारी लेते हुए उन्हें नियमित रूप से शिक्षा से जोड़े रखने के लिए आवश्यक प्रयासों पर जोर दिया। उन्होंने स्वीकृत, कार्यरत एवं रिक्त पदों की स्थिति, छात्राओं के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं खेल गतिविधियों तथा आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक व्यवस्थाओं को महिला कर्मियों के माध्यम से संचालित किए जाने की स्थिति की जानकारी ली। श्री यादव ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों के भवन निर्माण की प्रगति की भी समीक्षा की।बालिकाओं की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूतशिक्षा मंत्री श्री यादव ने आवासीय विद्यालयों में बालिकाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरे, शिकायत पेटी, महिला चौकीदार एवं होमगार्ड की उपलब्धता तथा सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। श्री यादव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बालिकाओं को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के लिए सुरक्षा से जुड़ी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं प्रभावी रूप से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने छात्राओं की समस्याओं और शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य करने पर भी जोर दिया।SNA स्पर्श और बजट व्यय की स्थिति की ली जानकारीशिक्षा मंत्री श्री यादव ने समीक्षा बैठक में SNA स्पर्श के अंतर्गत खातों को बंद किए जाने संबंधी प्रक्रिया एवं वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। श्री यादव ने आवासीय विद्यालयों के लिए बजट आबंटन और किए गए व्यय की भी समीक्षा की तथा उपलब्ध संसाधनों का विद्यार्थियों के हित में बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।नक्सल उन्मूलन के बाद बंद विद्यालयों को पुनः शुरू करने पर चर्चाशिक्षा मंत्री श्री यादव ने नक्सल उन्मूलन के पश्चात् बंद हुए विद्यालयों को पुनः प्रारंभ करने तथा आवश्यकता के अनुसार नवीन विद्यालय खोले जाने के प्रस्तावों पर भी अधिकारियों से चर्चा की। श्री यादव ने संबंधित क्षेत्रों में विद्यालयों की आवश्यकता, विद्यार्थियों की संख्या और उपलब्ध संसाधनों की जानकारी लेते हुए प्रस्तावित कार्ययोजना की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति और सुरक्षा की बेहतर स्थिति का लाभ बच्चों की शिक्षा तक पहुंचाने के लिए विद्यालयीन व्यवस्थाओं को और मजबूत किया जाना आवश्यक है।शिक्षा की गुणवत्ता और सुविधाओं में सुधार के निर्देशशिक्षा मंत्री श्री यादव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बस्तर संभाग के सभी आवासीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर आवास, पौष्टिक भोजन, स्वास्थ्य सुविधाएं, स्वच्छ वातावरण और खेलकूद के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराए जाएं। श्री यादव ने विद्यालयों की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा विद्यार्थियों एवं छात्राओं की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बस्तर के बच्चों को शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव तैयार करना सरकार की प्राथमिकता है।

  • Related Posts

    शेष लेख बारिश के मौसम में हर बूंद की सुरक्षा, धमतरी में पेयजल गुणवत्ता की चौकस निगरानी   स्रोत से घर तक सुरक्षित पेयजल की निगरानी, क्लोरीनेशन से लेकर प्रयोगशाला जांच तक बहुस्तरीय व्यवस्था                

    धमतरी, 02 सितम्बर 2026।बारिश की बूंदें जहां खेतों के लिए नई उम्मीद लेकर आती हैं, वहीं मानसून के दौरान पेयजल स्रोतों की सुरक्षा भी एक बड़ी जिम्मेदारी बन जाती है।…

    Read more

    700 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती और पदोन्नति प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न करें – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा

      0 उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा बैठक ​रायपुर, 02 सितंबर 2026/ राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और प्रशासनिक प्रक्रियाओं में गति लाने…

    Read more

    NATIONAL

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार