Ro no D15139/23

बांगो बांध में जल स्तर में हो रही वृद्धि , जलस्तर 93 प्रतिशत पहुंचा; आज शाम आंशिक रूप से खोला जा सकता है बांगो जलाशय का गेट

 

कोरबा, 02 सितम्बर 2026/मिनीमाता हसदेव बांगो जलाशय में लगातार बारिश के कारण पानी की आवक में अचानक वृद्धि हुई है। आज सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे के बीच बांध के जलस्तर में 14 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। आज शाम 4 बजे की स्थिति में बांध का जलस्तर 358.49 मीटर, (लगभग 93 प्रतिशत) है। बांध में पानी का इनफ्लो 38,230 क्यूसेक तथा आउटफ्लो 9,000 क्यूसेक दर्ज किया गया है।
मिनीमाता हसदेव बांगो बांध संभाग क्रमांक-03 माचाडोली के कार्यपालन अभियंता श्री एस.के. भारती ने बताया कि जलाशय में  पानी की आवक इसी दर से बनी रहने की स्थिति में आज शाम लगभग 7 बजे बांध का गेट आंशिक रूप से खोला जा सकता है। आवश्यकता पड़ने पर बांध से हसदेव नदी में पानी प्रवाहित किया जाएगा। जलाशय के जलस्तर और पानी की आवक पर विभाग द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है।
उन्होंने हसदेव नदी के किनारे एवं बाढ़ क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों, खनिज खदान ठेकेदारों, औद्योगिक इकाइयों एवं संबंधित संस्थानों से अपनी चल-अचल परिसंपत्तियों को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की अपील की है। नागरिकों को नदी एवं बाढ़ क्षेत्र के आसपास जाने से बचने और प्रशासन द्वारा जारी चेतावनियों का पालन करने की सलाह दी गई है।
बांध से पानी छोड़े जाने की स्थिति में हसदेव नदी के जलस्तर में वृद्धि की संभावना को देखते हुए बांगो, चर्रा, पोड़ी उपरोड़ा, कोनकोना, लेपरा, टुनियाकछार, पाथा, गाड़ाघाट, छिनमेर, कछार, कलमीपारा, सिलीयारीपारा, जूनापारा, तिलाईडाड, डुगुपारा, टुंगुमांड़ा, छिर्रापारा, मछलीबाटा, कोरियाघाट, धनगांव, डोंगाघाट, नरमदा, औराकछार, सोनगुड़ा, जेलगांव, झाबू, नवागांव, तिलसाभाटा, लोतलोता, स्याहीमुड़ी, कोडा, हथमार, झोरा एवं सिरकीकला सहित संभावित बाढ़ प्रभावित गांवों में चेतावनी की मुनादी कराने के निर्देश दिए गए हैं।
कार्यपालन अभियंता ने स्पष्ट किया है कि आकस्मिक बाढ़ से होने वाली किसी भी प्रकार की क्षति के लिए जल संसाधन विभाग उत्तरदायी नहीं होगा। उन्होंने आम नागरिकों से सतर्क रहने एवं आपात की स्थिति में स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

  • Related Posts

    महिलाओं के हुनर को मिलेगा मंच, आत्मनिर्भरता को मिलेगी नई उड़ान

    खम्हरिया और उदयपुर में महतारी सदन निर्माण का भूमिपूजन, मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने दी सौगात   महिलाओं के सम्मान, स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता का बनेगा सशक्त मंच – श्री राजेश…

    Read more

    माइनिंग से हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग तक, छत्तीसगढ़ लगा रहा दांव

    रायपुर, 02 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ की औद्योगिक पहचान लंबे समय से खनिज और प्राथमिक प्रसंस्करण पर आधारित रही है। अब राज्य इस पहचान को बदलते हुए कच्चे संसाधनों की बजाय…

    Read more

    NATIONAL

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार