Ro no D15139/23

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के विभिन्न पदों की अंतिम वरीयता सूची जारी, आपत्ति 07 सितंबर तक

कोरबा, 02 सितंबर 2026/कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कोरबा द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया के लिए अंतिम वरीयता सूची जारी की गई है।
जारी अंतिम वरीयता सूची में दंत शल्य चिकित्सक, आयुष चिकित्सा अधिकारी, फिजियोथेरेपिस्ट, नर्सिंग अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, स्टाफ नर्स, रेडियोग्राफर, प्रयोगशाला तकनीशियन, बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता (पुरुष), ऑपरेशन थियेटर तकनीशियन, सहायक नर्स दाई, परामर्शदाता, प्रयोगशाला सहायक एवं सुरक्षा कर्मचारी सहित विभिन्न पद शामिल हैं। अंतिम वरीयता सूची में अंकित प्राप्तांकों के संबंध में किसी अभ्यर्थी को आपत्ति होने पर वह अपना आपत्ति आवेदन स्वयं अथवा डाक के माध्यम से 07 सितंबर 2026 को शाम 05.30 बजे तक कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कोरबा में प्रस्तुत कर सकता है। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। आपत्ति केवल अंतिम वरीयता सूची में अंकित प्राप्तांकों के संबंध में ही स्वीकार की जाएगी। आपत्ति प्रस्तुत करने वाले अभ्यर्थी को अपने दावे के समर्थन में आवश्यक प्रमाण प्रस्तुत करना होगा। बिना प्रमाण के प्रस्तुत आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थी अंतिम वरीयता सूची एवं विस्तृत सूचना का अवलोकन जिला कोरबा की आधिकारिक वेबसाइट korba.gov.in  पर कर सकते हैं।

  • Related Posts

    महिलाओं के हुनर को मिलेगा मंच, आत्मनिर्भरता को मिलेगी नई उड़ान

    खम्हरिया और उदयपुर में महतारी सदन निर्माण का भूमिपूजन, मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने दी सौगात   महिलाओं के सम्मान, स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता का बनेगा सशक्त मंच – श्री राजेश…

    Read more

    माइनिंग से हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग तक, छत्तीसगढ़ लगा रहा दांव

    रायपुर, 02 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ की औद्योगिक पहचान लंबे समय से खनिज और प्राथमिक प्रसंस्करण पर आधारित रही है। अब राज्य इस पहचान को बदलते हुए कच्चे संसाधनों की बजाय…

    Read more

    NATIONAL

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार