Ro no D15139/23

कमिश्नर  डोमन सिंह ने खुटपदर एवं मारकेल में लिया डिजिटल क्रॉप सर्वे का जायजा

किसानों की मौजूदगी में फसल सर्वे करने और पड़त सहित अन्य रकबों का स्पष्ट उल्लेख करने के दिए निर्देश

जगदलपुर, 02 सितम्बर 2026/ कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह ने बस्तर जिले के तहसील जगदलपुर अंतर्गत ग्राम खुटपदर एवं मारकेल पहुंचकर डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य का जायजा लिया। उन्होंने किसानों के खेतों में पहुंचकर बोई गई फसलों का अवलोकन करने के साथ ही मौके पर डिजिटल माध्यम से किए जा रहे फसल सर्वे की प्रक्रिया का निरीक्षण किया।

कमिश्नर श्री सिंह ने ग्राम खुटपदर में किसान केशव पिता मनधर एवं किसान सुकमती पति जयराम सहित अन्य किसानों के खेतों का निरीक्षण किया। उन्होंने खेतों में बोई गई धान एवं अन्य फसलों की स्थिति की जानकारी ली तथा राजस्व अधिकारियों एवं मैदानी अमले को डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य पूरी सजगता और सावधानी के साथ करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि डिजिटल क्रॉप सर्वे के दौरान खेत के वास्तविक उपयोग और फसल की स्थिति का सही-सही आकलन किया जाए। पड़त क्षेत्र के साथ-साथ मकान, सड़क एवं अन्य उपयोग वाले क्षेत्र के रकबे को भी स्पष्ट रूप से दर्ज किया जाए, ताकि सर्वे का रिकॉर्ड वास्तविक स्थिति के अनुरूप तैयार हो सके। उन्होंने सर्वे के दौरान संबंधित किसानों की मौजूदगी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए, जिससे फसल एवं भूमि की स्थिति की सही जानकारी दर्ज की जा सके।

कमिश्नर ने मौके पर मौजूद किसानों से चर्चा कर इस वर्ष बोई गई फसलों, बारिश की स्थिति तथा खेती-किसानी से जुड़ी अन्य जानकारी ली। उन्होंने किसानों को अपने खेतों में बोई गई फसल का डिजिटल क्रॉप सर्वे अनिवार्य रूप से करवाने तथा सर्वे के दौरान आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने की समझाइश दी।

निरीक्षण के दौरान तहसीलदार श्री राहुल गुप्ता, नायब तहसीलदार श्री लखीराम पाण्डे सहित मैदानी राजस्व निरीक्षक, पटवारी एवं सर्वेयर उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    महिलाओं के हुनर को मिलेगा मंच, आत्मनिर्भरता को मिलेगी नई उड़ान

    खम्हरिया और उदयपुर में महतारी सदन निर्माण का भूमिपूजन, मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने दी सौगात   महिलाओं के सम्मान, स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता का बनेगा सशक्त मंच – श्री राजेश…

    Read more

    माइनिंग से हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग तक, छत्तीसगढ़ लगा रहा दांव

    रायपुर, 02 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ की औद्योगिक पहचान लंबे समय से खनिज और प्राथमिक प्रसंस्करण पर आधारित रही है। अब राज्य इस पहचान को बदलते हुए कच्चे संसाधनों की बजाय…

    Read more

    NATIONAL

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार