
अम्बिकापुर 02 सितम्बर 2026/ आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि जिले में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालय घंघरी में सत्र 2026-27 की कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु परीक्षा परिणाम घोषित होने के पश्चात विभागीय वेबसाईट https://eklavya.cg.
उन्होंने बताया कि काउंसलिंग 03 सितम्बर 2026 से 09 सितम्बर 2026 तक प्रयास आवासीय विद्यालय घंघरी में प्रातः 11ः00 बजे से सायं 04ः00 बजे तक निर्धारित है। सीट रिक्त रहने की स्थिति में प्रतीक्षा सूची वाले विद्यार्थियों हेतु काउंसलिंग की तिथि 10 सितम्बर 2026 से 15 सितम्बर 2026 तक निर्धारित है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शासकीय अवकाश दिवस 04 सितम्बर से 06 सितम्बर तक तथा 12 सितम्बर से 15 सितम्बर तक काउंसलिंग आयोजित नही की जाएगी।









