Ro no D15139/23

न्यायालय कलेक्टर राजनांदगांव द्वारा शासकीय पट्टे की भूमि के अवैध रूप से विक्रय करने के मामले में बड़ा फैसला

पट्टे निरस्त, 7.826 हेक्टेयर भूमि शासकीय घास भूमि (चराई) के रूप में दर्ज करने के आदेश*

राजनांदगांव 02 सितम्बर 2026। कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव द्वारा शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से विक्रय किए जाने के मामले में बड़ा फैसला सुनाया गया है। घुमका तहसील के ग्राम डुडिया के ग्रामीणों की शिकायत पर दर्ज प्रकरण में कलेक्टर न्यायालय ने पट्टाधारियों द्वारा की गई भूमि बिक्री को छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता, 1959 के प्रावधानों का उल्लंघन माना है। कलेक्टर न्यायालय द्वारा प्रकरण में संबंधित सभी पट्टाधारियों तथा जिनके द्वारा भूमि क्रय की गई है, उन के्रताओं को सुनवाई का अवसर प्रदान किया गया तथा दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। सुनवाई के दौरान किसी भी पट्टाधारी अथवा वर्तमान भूमिस्वामी द्वारा पट्टे की भूमि विक्रय के संबंध में सक्षम अधिकारी (कलेक्टर) की पूर्वानुमति से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। न्यायालय ने पाया कि शासकीय पट्टे की भूमि के विक्रय में सक्षम अधिकारी की अनुमति नहीं लिया जाना छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता, 1959 की धारा 158 (3) तथा धारा 165 (7ख) उपधारा (1) के प्रावधानों का उल्लंघन है। इसके आधार पर पट्टाधारी उमाबाई एवं अन्य 8 को जारी पट्टे तत्काल प्रभाव से निरस्त करने का आदेश पारित किया गया।

7.826 हेक्टेयर भूमि शासकीय घास भूमि के रूप में दर्ज –

कलेक्टर न्यायालय द्वारा पारित आदेश के अनुसार घुमका तहसील के ग्राम डुडिया, प.ह.नं.-13 में संबंधित भूमि को वर्ष 1981-82 से पूर्व की स्थिति में लाते हुए शासकीय घास भूमि (चराई) के रूप में दर्ज किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश में कुल 7.826 हेक्टेयर भूमि शामिल है, जिसमें विभिन्न खसरा नंबरों की भूमि सम्मिलित है। इनमें खसरा नंबर 353/9, 282/2, 279/2, 281/1, 282/4, 281/2, 353/2, 353/3, 353/5, 353/6, 353/7 एवं 353/8 शामिल है।

  • Related Posts

    गंभीर तीव्र कुपोषण से सामान्य पोषण श्रेणी में पहुंची याक्षी

    सामुदायिक प्रयासों, नियमित निगरानी और परिवार की सहभागिता से मिली सफलता*   राजनांदगांव 02 सितम्बर 2026। सामुदायिक स्तर पर कुपोषण प्रबंधन के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों से बच्चों…

    Read more

    कलेक्टर ने खेल सामग्री खरीदी में वित्तीय अनियमितता पाए जाने पर सहायक संचालक खेल को किया निलंबित

    – विभागीय जांच की अनुशंसा*   राजनांदगांव 02 सितम्बर 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने संयुक्त जांच प्रतिवेदन के आधार पर खेल सामग्री खरीदी में वित्तीय अनियमितता पाए जाने पर…

    Read more

    NATIONAL

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार