Ro no D15139/23

कलेक्टर ने खेल सामग्री खरीदी में वित्तीय अनियमितता पाए जाने पर सहायक संचालक खेल को किया निलंबित

– विभागीय जांच की अनुशंसा*

राजनांदगांव 02 सितम्बर 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने संयुक्त जांच प्रतिवेदन के आधार पर खेल सामग्री खरीदी में वित्तीय अनियमितता पाए जाने पर सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग श्री अल्बियुस एक्का को निलंबित किया है। साथ ही उनके विरूद्ध विभागीय जांच संस्थित करने के लिए सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।

कलेक्टर के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं दण्डाधिकारी राजनांदगांव तथा वरिष्ठ जिला कोषालय अधिकारी राजनांदगांव द्वारा खेल एवं युवा कल्याण विभाग में खेल सामग्री खरीदी की संयुक्त जांच की गई। जांच प्रतिवेदन के अनुसार सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग श्री अल्बियुस एक्का द्वारा वित्तीय वर्ष 2018-19 से 2026-27 तक विभिन्न योजना अंतर्गत 52 लाख 91 हजार रूपए व्यय किए गए। जांच में पाया गया कि श्री अल्बियुस एक्का द्वारा अपने वित्तीय अधिकारों की सीमा का अतिक्रमण करते हुए कलेक्टर एवं सक्षम वित्तीय प्राधिकारी की स्वीकृति के बिना खरीदी की गई। इस दौरान निविदा व जेम प्रक्रिया नहीं अपनाने, क्रय समिति गठित नहीं करने, स्थानीय विक्रेताओं से सीधे सामग्री खरीदने, सामग्री का भौतिक सत्यापन नहीं कराने तथा अभिलेखों का समुचित संधारण नहीं करने सहित अन्य अनियमितता पाई गई।

  • Related Posts

    शिक्षक दिवस पर बलरामपुर में जिला स्तरीय समारोह- 21 उत्कृष्ट शिक्षक ज्ञानदीप और शिक्षादूत पुरस्कार से सम्मानित

    शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पूरा कराने वाला नहीं, बल्कि पीढ़ी का निर्माता- रामविचार नेताम*   रायपुर, 05 सितंबर 2026/ कृषि विकास एवं कल्याण, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री…

    Read more

    झीरम मामले में आया फैसला न्यायपालिका की निष्पक्षता और एनआईए की सशक्त जाँच का परिणाम : किरण देव

      *भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने एनआईए कोर्ट के फैसले का स्वागत कर सवाल दागा : भूपेश बघेल स्पष्ट करें, जेब में कौन-सी पर्ची लेकर घूमते थे?* *लोकतंत्र के इतिहास के…

    Read more

    NATIONAL

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात