Ro no D15139/23

प्रयास’ से मजबूत होगी जनभागीदारी, जनहित के कार्यों में जुड़ेगा हर नागरिक

स्वच्छता, पौधरोपण, स्वास्थ्य, शिक्षा और जागरूकता सहित सामाजिक गतिविधियों को मिलेगा व्यवस्थित डिजिटल मंच

 

धमतरी, 3 सितंबर 2026। जिले में नागरिक सहभागिता को नियमित, संगठित और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से ‘प्रयास’ पहल की शुरुआत की जा रही है। इसे नागरिकों को जनहित एवं सामाजिक सरोकारों से जोड़ने वाले एक सशक्त मंच के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके माध्यम से स्वच्छता, पौधरोपण, स्कूल सहायता, स्वास्थ्य एवं जागरूकता, कला-संस्कृति सहित विभिन्न सामुदायिक गतिविधियों में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

 

इस संबंध में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जयंत नाहटा की उपस्थिति में जिला पंचायत सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में ‘प्रयास’ के माध्यम से नागरिक सहभागिता को वर्षभर चलने वाली व्यवस्थित गतिविधियों से जोड़ने और इसके लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म विकसित करने पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में उपसंचालक पंचायत श्री नकुल प्रसाद वर्मा, सहायक परियोजना अधिकारी श्री धरम सिंह, श्री रविन्द्र वर्मा, श्री जय वर्मा, रोटरी क्लब धमतरी के अध्यक्ष श्री सत्येन्द्र शर्मा, श्री अजय गोयल, श्री मनीष मित्तल सहित स्वयंसेवी संस्था एबिस के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

मोबाइल से पंजीयन, पसंद की गतिविधि में भागीदारी

 

‘प्रयास’ के तहत विभिन्न सामाजिक एवं जनहितकारी गतिविधियों को ‘मिशन’ के रूप में दर्ज किया जाएगा। नागरिक मोबाइल फोन या ब्राउजर के माध्यम से पंजीयन कर अपनी रुचि के अनुसार मिशन का चयन कर सकेंगे। इसके लिए अलग से मोबाइल एप डाउनलोड करने की आवश्यकता नहीं होगी। गतिविधि स्थल पर क्यूआर कोड अथवा निर्धारित प्रक्रिया से उपस्थिति दर्ज होगी तथा गतिविधि पूर्ण होने के बाद फोटो एवं आवश्यक जानकारी अपलोड की जा सकेगी। संबंधित अधिकारी द्वारा सत्यापन के पश्चात सहभागी को प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराया जाएगा।

 

नागरिकों की निरंतर भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए अंक, बैज और नागरिक रैंक जैसी व्यवस्थाएं भी विकसित की जा रही हैं। इससे नागरिकों के स्वयंसेवी कार्यों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार होगा और उत्कृष्ट योगदान देने वाले नागरिकों, विद्यार्थियों, संस्थाओं एवं समूहों को उचित अवसरों पर सम्मानित भी किया जा सकेगा।

 

विद्यार्थी से लेकर वरिष्ठ नागरिक तक जुड़ सकेंगे

 

‘प्रयास’ को जिले के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता का मंच बनाने की योजना है। स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी स्वच्छता, पौधरोपण, जागरूकता रैली, भित्ति चित्रण और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भाग ले सकेंगे। डॉक्टर एवं स्वास्थ्यकर्मी स्वास्थ्य जागरूकता और स्वास्थ्य शिविरों में सहयोग कर सकेंगे। स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं पोषण, स्वच्छता एवं आजीविका संबंधी गतिविधियों से जुड़ेंगी। सेवानिवृत्त शिक्षक, अधिकारी एवं अनुभवी नागरिक प्रशिक्षण, मार्गदर्शन, स्थानीय इतिहास एवं विरासत के दस्तावेजीकरण में योगदान दे सकेंगे। युवा कौशल आधारित गतिविधियों और स्वयंसेवा के माध्यम से अपने सामाजिक योगदान का प्रमाणित रिकॉर्ड तैयार कर सकेंगे।

 

स्थानीय जरूरतों को बनाया जा सकेगा ‘मिशन’

 

नागरिक, स्कूल, सामाजिक संगठन, क्लब, स्वयं सहायता समूह और अन्य संस्थाएं अपने क्षेत्र की आवश्यकता के अनुरूप सामुदायिक कार्यों का प्रस्ताव भी दे सकेंगी। प्रशासनिक समीक्षा एवं स्वीकृति के बाद ऐसे कार्यों को ‘प्रयास’ के मिशन के रूप में संचालित किया जा सकेगा। स्कूल की दीवार पर भित्ति चित्रण, सार्वजनिक स्थल की सफाई, पौधों की देखभाल अथवा किसी क्षेत्र में जागरूकता अभियान जैसे छोटे-छोटे कार्य भी सामूहिक सहभागिता से पूरे किए जा सकेंगे।

 

सीईओ जिला पंचायत श्री जयंत नाहटा ने कहा कि नागरिक सहभागिता को केवल विशेष दिवसों तक सीमित न रखते हुए इसे वर्षभर की जनभागीदारी गतिविधियों के रूप में विकसित किया जाना चाहिए। प्रत्येक गतिविधि का बेहतर दस्तावेजीकरण, गुणवत्तापूर्ण फोटो और उपलब्धियों को मंच पर साझा करने से न केवल कार्यों का रिकॉर्ड तैयार होगा, बल्कि दूसरे नागरिक भी प्रेरित होंगे। उन्होंने जिले के स्कूलों, कॉलेजों, चिकित्सकों, सामाजिक संगठनों, रोटरी क्लब सहित अधिक से अधिक नागरिकों को ‘प्रयास’ से जोड़ने पर जोर दिया।

 

‘प्रयास’ के माध्यम से जनसहयोग को विकास और सामाजिक सरोकारों की स्थायी ताकत बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। इससे नागरिकों को अपने आसपास की जरूरतों और समस्याओं के समाधान में सीधे भागीदारी का अवसर मिलेगा तथा प्रशासन और समाज के बीच सहभागिता का एक प्रभावी सेतु तैयार होगा।

  • Related Posts

    प्रतिभावान विद्यार्थियों से सीईओ जिला पंचायत जयंत नाहटा ने किया कैरियर एवं अकादमिक संवाद

    विद्यार्थियों ने साझा किए शैक्षणिक अनुभव और भविष्य के सपने, विद्यालयों में खेल मैदान, बालिका शौचालय, शेड एवं लाइब्रेरी जैसी सुविधाओं की जरूरत पर हुई सार्थक चर्चा   धमतरी, 3…

    Read more

    धमतरी में सड़क अधोसंरचना को मिलेगी नई रफ्तार, ग्रामीण और शहरी कनेक्टिविटी होगी मजबूत

    दो महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को मिली 117.30 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति”   कुरूद क्षेत्र में 16 किमी मार्ग के चौड़ीकरण-मजबूतीकरण के लिए 35.87 करोड़ तथा धमतरी-गंगरेल-कुकरेल मार्ग के उन्नयन…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग