Ro no D15139/23

शिक्षा और साहित्य का गौरव, सारंगढ़ की प्रियंका गोस्वामी होंगी गजानन माधव मुक्तिबोध राज्य स्मृति सम्मान 2026 से सम्मानित

रायपुर, 03 सितंबर 2026/ सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का मान बढ़ाते हुए शिक्षिका एवं साहित्यकार प्रियंका गोस्वामी का चयन प्रतिष्ठित श्री गजानन माधव मुक्तिबोध राज्य स्मृति सम्मान 2026 के लिए किया गया है। शिक्षा, साहित्य और नवाचार के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट और निरंतर योगदान को देखते हुए शिक्षक दिवस के अवसर पर राजभवन, रायपुर में राज्यपाल द्वारा उन्हें इस सर्वाेच्च सम्मान से विभूषित किया जाएगा।

 

वर्ष 2025 में राज्य शिक्षक सम्मान से सम्मानित हो चुकीं प्रियंका गोस्वामी ने न केवल कक्षा-शिक्षण में नवाचारों को अपनाया है, बल्कि साहित्य के माध्यम से समाज में सकारात्मकता और जागरूकता फैलाने का काम भी किया है। दूरस्थ क्षेत्रों में जरूरतमंद और वंचित बच्चों तक शिक्षा का प्रकाश पहुँचाने से लेकर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तक, उनकी भूमिका बेहद सराहनीय रही है।

 

*उत्कृष्ट योगदान एवं प्रमुख पहल*

 

श्रीमती प्रियंका गोस्वामी विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ खेल, कला, साहित्य, सांस्कृतिक गतिविधियों, डिजिटल शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से जोड़ते हुए सर्वांगीण विकास पर जोर दिया। बच्चों में पठन-पाठन के प्रति रुचि जगाने, आत्मविश्वास बढ़ाने, नेतृत्व क्षमता और रचनात्मक लेखन को प्रोत्साहित करने का निरंतर प्रयास कर प्रतिभा की पहचान की। इसी तरह विद्यालय में समयबद्धता और अनुशासन को प्राथमिकता देते हुए बच्चों में नैतिक और सामाजिक मूल्यों का बीजारोपण किया।

 

*हर बच्चे में एक विशेष प्रतिभा होती है, आवश्यकता उचित अवसर देने की*

 

शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी का मानना है कि हर बच्चे में एक विशेष प्रतिभा होती है, आवश्यकता केवल उसे सही समय पर पहचानकर उचित अवसर देने की है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी, स्थानीय साहित्यकारों, जनप्रतिनिधियों एवं सहयोगियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

  • Related Posts

    गम्हारकोना प्राथमिक शाला को लेकर शिक्षा विभाग ने दिया स्पष्टीकरण, अतिरिक्त भवन में नियमित हो रहा अध्यापन

    जर्जर भवन को किया गया बंद, पढ़ाई बाधित न हो इसके लिए की गई सुरक्षा व्यवस्था जशपुरनगर 03 सितंबर 2026/  ष्8ग्10 के कमरे में 23 बच्चेः पहली के छात्र पढ़ रहे…

    Read more

    मनोरा में कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो कीटनाशक विक्रेताओं पर लगा बिक्री प्रतिबंध

    अमानक कीटनाशक की आशंका पर कार्रवाई, एक दुकान से लिया गया नमूना जशपुरनगर 03 सितंबर 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशन में किसानों को गुणवत्तापूर्ण कृषि आदान उपलब्ध कराने  कृषि…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग