Ro no D15139/23

कलेक्टर ने ग्राम आलीखूटा में आंगनबाड़ी केंद्र एवं विकास कार्यों का किया निरीक्षण

– कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार के लिए दिए निर्देश*

राजनांदगांव 03 सितम्बर 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम आलीखूटा का भ्रमण कर आंगनबाड़ी केंद्र सहित विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता एवं स्टॉक पंजी का अवलोकन किया। आंगनबाड़ी केंद्र में चिन्हांकित 6 कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में आगामी पांच माह में सुधार लाने के निर्देश महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को दिए।

कलेक्टर ने ग्रामीणों से संवाद कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत ग्राम के लगभग 258 हितग्राहियों को नियमित रूप से राशि प्राप्त हो रही है। योजना अंतर्गत ग्राम में लगभग 70 लाख 40 हजार रूपये की राशि हितग्राहियों को प्रदान की गई है। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्राम में 31 आवासों का निर्माण किया गया है।

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से बिजली खर्च में हो रही बचत

कलेक्टर ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के हितग्राही श्री रामेश्वर सिंह साहू के घर पहुंचकर स्थापित सोलर पैनल का निरीक्षण किया। हितग्राही ने बताया कि उनके घर में 5 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल स्थापित किया गया है। जिससे बिजली की खपत एवं विद्युत व्यय में काफी बचत हो रही है।

जलभराव एवं सड़क की समस्या के शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश

कलेक्टर को ग्रामीणों ने समीपस्थ तालाब के पानी की निकासी नहीं होने से उत्पन्न जलभराव की समस्या से अवगत कराया। कलेक्टर ने तहसीलदार एवं पटवारी को समस्या का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने रानीतराई से आलीखूटा मार्ग की मरम्मत तथा रानीतराई के समीप मिडिल स्कूल के पास ब्रेकर निर्माण की मांग भी रखी। कलेक्टर ने ईपीडब्ल्यूडी के अधिकारी को आगामी दो दिवस में ब्रेकर निर्माण कराने तथा सड़क मरम्मत का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    गम्हारकोना प्राथमिक शाला को लेकर शिक्षा विभाग ने दिया स्पष्टीकरण, अतिरिक्त भवन में नियमित हो रहा अध्यापन

    जर्जर भवन को किया गया बंद, पढ़ाई बाधित न हो इसके लिए की गई सुरक्षा व्यवस्था जशपुरनगर 03 सितंबर 2026/  ष्8ग्10 के कमरे में 23 बच्चेः पहली के छात्र पढ़ रहे…

    Read more

    मनोरा में कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो कीटनाशक विक्रेताओं पर लगा बिक्री प्रतिबंध

    अमानक कीटनाशक की आशंका पर कार्रवाई, एक दुकान से लिया गया नमूना जशपुरनगर 03 सितंबर 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशन में किसानों को गुणवत्तापूर्ण कृषि आदान उपलब्ध कराने  कृषि…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग