Ro no D15139/23

गंगरेल जलाशय में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़, दो सैनिक सुरक्षा सामग्री के साथ तैनात

जलभराव और जलप्रवाह को देखते हुए जल संसाधन विभाग की सतत निगरानी, नागरिकों से बांध एवं नदी के निकट नहीं जाने की अपील

धमतरी, 3 सितंबर 2026। गंगरेल जलाशय में वर्तमान जलभराव की स्थिति को देखते हुए नागरिकों की सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है। जलाशय क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए दो सैनिकों को आवश्यक सुरक्षा सामग्री के साथ तैनात किया गया है। साथ ही जल संसाधन विभाग के अधिकारियों एवं मैदानी अमले द्वारा जलाशय और आसपास के क्षेत्रों में सतत निगरानी की जा रही है।

प्रशासन द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे सुरक्षा की दृष्टि से गंगरेल बांध, जलाशय, नदी एवं जलप्रवाह वाले क्षेत्रों के अत्यधिक निकट न जाएं। विशेषकर बच्चों को नदी अथवा जलाशय के आसपास अकेले न जाने दें। नदी में नहाने, तैरने अथवा तेज बहाव वाले स्थानों पर उतरने से बचें। जलाशय एवं नदी में मछली पकड़ने के लिए भी न जाएं, क्योंकि जलस्तर और जलप्रवाह में अचानक परिवर्तन होने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। सेल्फी अथवा फोटो लेने के लिए पानी के किनारे या जोखिम वाले स्थानों तक जाना भी खतरनाक हो सकता है।

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जलाशय क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के साथ सतत निगरानी की जा रही है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी प्रकार का जोखिम न लें और बांध, नदी एवं जलप्रवाह वाले क्षेत्रों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। उन्होंने विशेष रूप से बच्चों और युवाओं से नदी में नहाने, तैरने अथवा मछली पकड़ने के लिए नहीं जाने तथा अभिभावकों से बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने का आग्रह किया है। प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन कर स्वयं और अपने परिवार को सुरक्षित रखें।

  • Related Posts

    गम्हारकोना प्राथमिक शाला को लेकर शिक्षा विभाग ने दिया स्पष्टीकरण, अतिरिक्त भवन में नियमित हो रहा अध्यापन

    जर्जर भवन को किया गया बंद, पढ़ाई बाधित न हो इसके लिए की गई सुरक्षा व्यवस्था जशपुरनगर 03 सितंबर 2026/  ष्8ग्10 के कमरे में 23 बच्चेः पहली के छात्र पढ़ रहे…

    Read more

    मनोरा में कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो कीटनाशक विक्रेताओं पर लगा बिक्री प्रतिबंध

    अमानक कीटनाशक की आशंका पर कार्रवाई, एक दुकान से लिया गया नमूना जशपुरनगर 03 सितंबर 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशन में किसानों को गुणवत्तापूर्ण कृषि आदान उपलब्ध कराने  कृषि…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग