Ro no D15139/23

गम्हारकोना प्राथमिक शाला को लेकर शिक्षा विभाग ने दिया स्पष्टीकरण, अतिरिक्त भवन में नियमित हो रहा अध्यापन

जर्जर भवन को किया गया बंद, पढ़ाई बाधित न हो इसके लिए की गई सुरक्षा व्यवस्था

जशपुरनगर 03 सितंबर 2026/  ष्8ग्10 के कमरे में 23 बच्चेः पहली के छात्र पढ़ रहे गणित व विज्ञान तो पांचवी के अनार-आमष् से प्रकाशित समाचार जो शासकीय प्राथमिक शाला गम्हारकोना विकासखण्ड बगीचा से संबंधित है, के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी, जशपुर ने स्पष्टीकरण जारी किया है। उन्होंने बताया कि शासकीय प्राथमिक शाला गम्हारकोना संकुल केन्द्र मुढी में दर्ज संख्या 30 है तथा संस्था में 02 शिक्षक कार्यरत हैं। प्राथमिक शाला गम्हारकोना का मूल भवन जर्जर स्थिति में होने के कारण उसे डिस्मेंटल करने का प्रस्ताव भेजा गया है तथा सुरक्षा की दृष्टि से जर्जर भवन में ताला बंद कर दिया गया है। वर्तमान में कक्षाओं का संचालन अतिरिक्त भवन में किया जा रहा है।
अत्यधिक वर्षा के कारण छत से पानी टपकने की स्थिति में बच्चों की सुरक्षा एवं अध्यापन कार्य प्रभावित न हो, इसके लिए कक्षा के अंदर एवं छत के ऊपर तिरपाल लगाकर आवश्यक व्यवस्था की गई है। शाला के आस-पास कोई वैकल्पिक शासकीय एवं निजी भवन उपलब्ध नहीं है, जबकि पंचायत भवन संस्था से लगभग 2.5 कि.मी. दूर स्थित है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि अत्यधिक वर्षा के बावजूद शासकीय प्राथमिक शाला गम्हारकोना में छात्र-छात्राओं का अध्यापन कार्य नियमित रूप से जारी है और बच्चों की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

  • Related Posts

    स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का सुकमा प्रवास

    चाय की चुस्की और दीदियों का हौसला: केरलापाल में खुला उम्मीदों का ‘पंचायत कैफे’*   *प्रोटोकॉल छोड़ दीदियों के बीच बैठे मंत्री: हाथों का बना नाश्ता चखा, चाय की चुस्की…

    Read more

    जल संसाधन विभाग द्वारा सिंचाई योजनाओं के 36 कार्यों के लिए 146.43 करोड़ रूपए स्वीकृत

    रायपुर, 03 सितम्बर 2026/छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा अपरीक्षित नवीन मद के अंतर्गत विभिन्न सिंचाई योजनाओं के 36 कार्यों के लिए 146 करोड 43 लाख 95 हजाऱ रूपए स्वीकृत…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग