Ro no D15139/23

संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय एवं नंदी फाउंडेशन के मध्य महिला सशक्तिकरण एवं कौशल विकास के लिए एमओयू

अम्बिकापुर 03 सितम्बर 2026/   संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के दार्रीपारा सिटी कैंपस में विश्वविद्यालय एवं नंदी फाउंडेशन हैदराबाद के मध्य महिंद्रा प्राइड क्लासरूम प्रोग्राम  के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया गया। इस समझौते का मुख्य उद्देश्य विश्वविद्यालय की छात्राओं के महिला सशक्तिकरण एवं कौशल विकास को बढ़ावा देना है। इस पहल के माध्यम से छात्राओं को रोजगारपरक कौशल, व्यक्तित्व विकास, संचार कौशल, करियर संबंधी मार्गदर्शन तथा कार्यस्थल के लिए आवश्यक व्यावहारिक दक्षताओं का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। महिंद्रा प्राइड क्लासरूम प्रोग्राम विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट  में अध्ययनरत छात्राओं के लिए एक उत्कृष्ट अवसर है। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को अपने कौशल को विकसित करने, आत्मविश्वास बढ़ाने तथा भविष्य में रोजगार एवं करियर के बेहतर अवसर प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर राजेंद्र लाकपाले ने विश्वविद्यालय में छात्र-केंद्रित एवं कौशल-आधारित कार्यक्रमों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में केवल शैक्षणिक ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में स्किल, कॉन्फिडेंस, कम्युनिकेशन और एम्प्लॉयबिलिटी विकसित करना भी आवश्यक है। नंदी फाउंडेशन के साथ यह सहयोग छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय एवं नंदी फाउंडेशन के प्रतिनिधियों द्वारा एमओयू दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए गए तथा दोनों संस्थाओं के बीच सहयोग को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए नंदी फाउंडेशन एवं महिंद्रा प्राइड क्लासरूम प्रोग्राम के प्रति आभार व्यक्त किया तथा विश्वास व्यक्त किया कि यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय की छात्राओं के कौशल विकास, आत्मनिर्भरता और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

  • Related Posts

    स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का सुकमा प्रवास

    चाय की चुस्की और दीदियों का हौसला: केरलापाल में खुला उम्मीदों का ‘पंचायत कैफे’*   *प्रोटोकॉल छोड़ दीदियों के बीच बैठे मंत्री: हाथों का बना नाश्ता चखा, चाय की चुस्की…

    Read more

    जल संसाधन विभाग द्वारा सिंचाई योजनाओं के 36 कार्यों के लिए 146.43 करोड़ रूपए स्वीकृत

    रायपुर, 03 सितम्बर 2026/छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा अपरीक्षित नवीन मद के अंतर्गत विभिन्न सिंचाई योजनाओं के 36 कार्यों के लिए 146 करोड 43 लाख 95 हजाऱ रूपए स्वीकृत…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग